गुजरात के बाद उत्तराखंड में कैंसर से लड़ने की तैयारी
आयुर्वेद में अलग पहचान रखने वाली देवभूमि में जल्द ही कैंसर पर नए शोध शुरू हो जाएंगे।
इसके तहत कुमाऊं विवि कैंसर बायोलॉजी कोर्स शुरू करने की तैयारी में हैं। राज्य सरकार की मदद के जरिए कुमाऊं विवि यह कोर्स पढ़ाने वाला गुजरात के बाद दूसरा विवि बन जाएगा।
उच्च शिक्षा समिति की बैठक में कुमाऊं विवि के कुलपति प्रो. एचसी धामी ने बताया कि कैंसर बायोलॉजी पर उनका कोर्स सबसे एडवांस होगा, जिसमें कैंसर पर रिसर्च को बढ़ावा दिया जाएगा।
कैंसर बायोलॉजी पर यह कोर्स होगा सबसे एडवांस
प्रो. धामी ने बताया कि नैनो साइंस एंड टेक्नोलॉजी में भी नए कोर्स शुरू करने की योजना है।
रिसर्च में वह प्रदेश के लिए भी नैनो एनर्जी पार्टिकल्स पैदा करने की योजना पर काम करेंगे।
उन्होंने बताया कि कम्यूनिटी कालेज को बढ़ावा देने के लिए एक करोड़ रुपये पहले ही विवि को सैंक्शन हो चुके हैं।
धामी के मुताबिक यूजी पाठ्यक्रमों में सेमेस्टर सिस्टम लागू करने के लिए उन्होंने रूसा के तहत 92.23 करोड़ रुपये मांगे हैं।