डीयू कट ऑफ में गिरावट के कारण छात्रो ने रद्द कराए दाखिले
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी कोर्सेज में दाखिले के लिए आई तीसरी कट ऑफ के दाखिले के पहले दिन कॉलेजों में ज्यादा भीड़ नहीं दिखाई दी। कट ऑफ में आई गिरावट के कारण छात्रों ने दाखिले से ज्यादा अपने पहले दाखिले रद्द कराए।
तीसरी कट ऑफ लिस्ट के दाखिले मंगलवार तक होने हैं लिहाजा कॉलेज मान कर चल रहे हैं कि अंतिम दो दिनों में दाखिले ज्यादा होंगे। डीयू की तीसरी कट ऑफ में बीए में 1 फीसदी से लेकर 6 फीसदी तक की गिरावट हुई है।
दूसरी लिस्ट में तो कई छात्र कट ऑफ ज्यादा होने के कारण दाखिला नहीं ले पाए थे। जिन छात्रों ने दूसरी कट ऑफ लिस्ट में अपनी सीट पक्की की थी उन्होंने शनिवार को जारी कट ऑफ के बाद अपने पसंदीदा कोर्स में दाखिले के लिए अपना पुराना दाखिला रद्द कराया।
इसके साथ ही छात्रों के पास बीकॉम व बीकॉम ऑनर्स में अब भी काफी अवसर हैं। रामजस कॉलेज में शनिवार को कुछ छात्र बीकॉम ऑनर्स व बीकॉम प्रोग्राम में दाखिला लेने पहुंचे। हालांकि अब तक 158 दाखिले रद्द हो चुके हैं।
मेरिट के साथ दाखिलों में भी गिरावट
आर्यभट्ट कॉलेज में शनिवार को केवल एक ही दाखिला हुआ। जबकि शनिवार को अलग-अलग कोर्सेज से चार छात्रों ने दाखिला रद्द कराया। आईपी कॉलेज में शनिवार को महज दस दाखिले हुए।
जबकि लगभग छह छात्रों ने अपना दाखिला रद्द करवाया। प्रिंसिपल मान रहे हैं कि सोमवार व मंगलवार को एक बार फिर से छात्रों की भीड़ पहुंचेगी।एआरएसडी कॉलेज में अब तक 650 दाखिले हो चुके हैं।
तीसरी कट ऑफ के पहले दिन पांच छात्रों ने दाखिला रद्द कराया। वहीं कुछ कॉलेजों में तीसरी लिस्ट केआने के बाद चिंताएं बढ़ गई हैं। कॉलेज की चिंता का कारण है तय सीटों से ज्यादा दाखिले होना।
सतर्कता के साथ कॉलेजों ने कट ऑफ में कमी की है लेकिन दाखिले ज्यादा हो सकते हैं। अभी तीसरी कट ऑफ के आधार पर दाखिले के लिए दो दिन बाकी हैं। ऐसे में कॉलेज प्रशासन ज्यादा दाखिले की उम्मीद लेकर चल रहे हैं।
कॉलेज छात्रों को दाखिले के लिए मना भी नहीं कर सकते क्योंकि कट ऑफ में आने के कारण वह दाखिले के योग्य हैं।