फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Campus selection in greater noida.

छात्रों को नौकरी दिलाने की तैयारी

Wed, 03 Sep 2014 04:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Wed, 03 Sep 2014 04:33 AM IST
विज्ञापन
Campus selection in greater noida.

ग्रेटर नोएडा में कैंपस सेलेक्शन के जरिये छात्र-छात्राओं को रोजगार दिलाने के लिए विभिन्न कॉलेजों में कवायद तेज हो गई है। कई कॉलेज जल्द ही एमबीए, बीटेक के तृतीय वर्ष और पास आउट छात्रों के लिए प्लेसमेंट का मेगा इवेंट आयोजित करने की योजना बना रहे हैं।

विज्ञापन


तकरीबन आधा दर्जन कॉलेजों ने अपने स्तर से प्लेसमेंट के लिए कंपनियों को कॉलेज तक बुलाने के लिए संपर्क स्थापित करने की कवायद शुरू कर दिया है। नॉलेज पार्क स्थित आईआईएमटी कॉलेज में प्लेसमेंट सेल के प्रमुख टी. मिश्रा ने बताया कि अक्तूबर में जॉब के लिए मेगा इंवेंट का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इसमें बीटेक और एमबीए के तकरीबन दौ सौ से अधिक छात्र शामिल होंगे। एचसीएल, महिंद्रा समेत नामी-गिरामी कंपनियों को प्लेसमेंट के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

जीबीयू में प्लेसमेंट सेल के प्रभारी विनय निलोरिया ने बताया कि वैसे जनवरी में प्लेसमेंट प्रोग्राम का आयोजन किया जाएगा। अगर कंपनियां पहले भी आती है तो उनका स्वागत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मालूम हो कि एक माह पहले ही एनआईईटी में मेगा प्लेसमेंट कार्यक्रम आयोजित किया गया था और कई छात्रों को चार लाख रुपये वार्षिक पैकेज पर जॉब दिए जाने की जानकारी दी गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed