फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   campus placement job interview in iti shahpur kangra.

नौकरी चाहिए तो 3 जून को यहां आइए

Mon, 01 Jun 2015 01:04 PM IST
Updated Mon, 01 Jun 2015 01:04 PM IST
विज्ञापन
campus placement job interview in iti shahpur kangra.

नौकरी की तलाश कर रहे बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कैंपस इंटरव्यू से प्लेसमेंट की जा रही है। आईटीआई शाहपुर (कांगड़ा) में करीब 250 प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार मिलेगा। जून माह में दो कंपनियां आईटीआई शाहपुर में कैंपस इंटरव्यू लेंगी।

विज्ञापन


आईटीआई के ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट अधिकारी बाबू राम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा की हांडा कारज इंडिया लिमिटेड 3 जून को कैंपस इंटरव्यू लेगी। इसके माध्यम से अप्रेंटशिप और टेंपरेरी कैंडिडेट के पदों को भरने के लिए वेल्डर, फिटर, मेकेनिक मोटर व्हीकल, डीजल मेकेनिक, ट्रैक्टर मेकेनिक, टर्नर, मशीनिस्ट, डेंटर्ज और आईटीआई पास ड्राइवर के 100 प्रशिक्षुओं का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन

150 पदों पर होगी भर्ती

campus placement job interview in iti shahpur kangra.

इसके अलावा पंतनगर (उत्तराखंड) की टाटा मोटर लिमिटेड आईटीआई पास आउट और अपीयरिंग फाइनल एग्जाम कैंडिडेट का चयन करेगी। इसके लिए कंपनी 11 जून को आईटीआई इंडस्ट्रीज ट्रेनी के लगभग 150 पदों को भरने के लिए इंटरव्यू लेगी।

इंटरव्यू में फिटर, एमएमवी, डीजल मेकेनिक, वेल्डर, टर्नर, मशीनिस्ट, पेंटर, एसएमडब्ल्यू, इलेक्ट्रीशियन और सीओई पास कैंडिडेट भाग ले सकते हैं। आईटीआई शाहपुर के प्लेसमेंट ऑफिसर ने बताया कि छात्रों के पास रोजगार का सुनहरा मौका है। इंटरव्यू के जरिए कैंपस प्लेसमेंट की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed