{"_id":"3a8a1013170e66238833764750e85cdc","slug":"campus-placement-in-du-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीयू: छात्रों को हाथों-हाथ नौकरियां","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
डीयू: छात्रों को हाथों-हाथ नौकरियां
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 18 Mar 2015 12:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली विश्वविद्यालय में इस सेशन के प्लेसमेंट राउंड में कंपनियां छात्रों को हाथों-हाथ ले रही हैं। कैंपस में लगातार प्लेसमेंट सेशन आयोजित किए जा रहे हैं और कंपनियां भी लगातार पहुंच रही हैं। अब इस सेशन का अगला राउंड 26 और 27 मार्च को है। दो दिवसीय इस राउंड में नामी कंपनी विप्रो और टीचर सिटी पहुंच रही हैं।
विज्ञापन
सेंट्रल प्लेसमेंट सेल (सीपीसी) से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि अब तक हुआ प्लेसमेंट काफी अच्छा रहा है। कंपनियां लगातार पहुंच रही हैं और अच्छे छात्रों का चयन कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस सेशन का प्लेसमेंट राउंड अभी अप्रैल मध्य तक चलेगा।
विज्ञापन
डीयू में सेंट्रल प्लेसमेंट सेशन का अगला राउंड 26-27 को होने जा रहा है। अधिकारियों के मुताबिक 26 मार्च को नामी कंपनी विप्रो टेक्नोलॉजी कैंपस आ रही है, जो कि एमएससी और बीएससी के छात्रों का चयन करेंगी। फिलहाल कंपनी ने सैलरी पैकेज की घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
वहीं, 27 मार्च को शिक्षकों का चयन करने के लिए टीचर सिटी कंपनी आ रही हैं। यह कंपनी स्नातकोत्तर और स्नातक स्तर के अंतिम वर्ष के छात्रों का चयन करेगी, जिसमें अंग्रेजी, गणित, इतिहास, फिजिक्स, केमिस्ट्री और ईको के छात्र शामिल होंगे। प्रशासन उम्मीद करके चल रहा है कि इस बार स्नातक स्तर के छात्रों को पहले के मुकाबले में ज्यादा मौके मिलेंगे।