{"_id":"c92c2db6b603a7e61917e3b825dcd9a8","slug":"campus-interview-in-iti-on-29th-january","type":"story","status":"publish","title_hn":"यह सुनहरा मौका बस ITI के छात्रों के लिए","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यह सुनहरा मौका बस ITI के छात्रों के लिए
अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Tue, 28 Jan 2014 08:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) के विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है।
29 जनवरी को संस्थान में कैंपस इंटरव्यू का आयोजन होगा। इसमें ऑटोमोबाइल स्ट्रीम के विद्यार्थियों को टेक महिंद्रा कंपनी के अधिकारी चयनित करेंगे।
इंटरव्यू में मौजूदा शैक्षिक सत्र में पढ़ाई कर रहे विद्यार्थियों के साथ-साथ आईटीआई से पास आउट विद्यार्थी भी शामिल होंगे।
सूत्रों के अनुसार, कंपनी ने 40 बच्चों को सैलेक्ट करने की बात आईटीआई प्रबंधन से कही है। प्रधानाचार्य भगत सिंह ने बताया कि 29 जनवरी को सुबह 11:00 बजे सेक्टर-18 स्थित आईटीआई में इंटरव्यू लिए जाएंगे।
इसमें शिरकत करने के लिए ऑटोमोबाइल स्ट्रीम के विद्यार्थियों को पत्र भेजे गए हैं।
छात्रों ने सीखी पंचायत की कार्यप्रणाली
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित अग्रवाल कॉलेज के राजनीति शास्त्र विभाग के तत्वावधान में सोमवार को एक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया।
राजनीति शास्त्र की प्रवक्ता रितू व डॉ. विनोद राठी के नेतृत्व में 36 विद्यार्थियों का एक दल साहूपुरा में पंचायत की कार्यप्रणाली देखने व समझने पहुंचा।
गांव के सरपंच अमरचन्द शर्मा ने पंचायत के सदस्यों का परिचय देते हुए गांव के विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया की गलियों का रखरखाव, पेयजल का प्रबंध, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र आदि के लिए सरकार की तरफ से गांव की जनसंख्या के अनुसार वित्तीय सहायता दी जाती है।
शिक्षा के प्रोत्साहन के लिए ग्राम पंचायत जिले में प्रथम आने वाले स्कूल के विद्यार्थी को 11 हजार रुपये पुरस्कार देती है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ. केके गुप्ता ने बताया कि इस प्रकार के कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का काम करते हैं।