{"_id":"09dce61686410bdce9dc581f26b132b9","slug":"campus-interview-at-iti-solan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्की","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
सिर्फ एक इंटरव्यू और आपकी नौकरी पक्की
ब्यूरो/अमर उजाला, सोलन
Updated Tue, 14 Apr 2015 11:19 PM IST
विज्ञापन
आपके लिए नौकरी का सुनहरा मौका है। इसके लिए आपको सिर्फ एक इंटरव्यू देना होगा और आपकी नौकरी लग जाएगी। माइक्रो टर्नर कंपनी परवाणू आईटीआई सोलन में कैंपस इंटरव्यू आयोजित करेगी। यह इंटरव्यू 18 अप्रैल को संस्थान परिसर में होगें।
विज्ञापन
यह जानकारी संस्थान प्रधानाचार्य शिवेंद्र डोगर ने दी। उन्होंने बताया कि कंपनी फिटर, मशीनिस्ट, टर्नर प्रत्याशियों का चयन करेगी। चयनित होने पर प्रत्याशियों को कंपनी 7400 वेतन और अन्य भत्ते दिए जाएंगे। उन्होंने बताया कि कंपनी की परवाणू में तीन फैक्टरी, हरियाणा के मानेसर और रोहतक में एक-एक फैक्टरी जापान की दो कंपनियों की सहयोग से स्थापित है।
विज्ञापन
वहीं, आईटीआई प्लेसमेंट ऑफिसर पीसी गुप्ता ने बताया कि प्रत्याशी अपने साथ शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र के प्रति, कार्य अनुभव प्रमाण पत्र एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाएं। इंटरव्यू के लिए 18 से 30 वर्ष आयु निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि इंटरव्यू में किसी भी आईटीआई के प्रशिक्षाणार्थी भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन