मल्टीनेशनल कंपनी में नौकरी चाहिए तो यहां आइए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शिवा इंजीनियरिंग कॉलेज बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में 14 जुलाई को जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी इंजीनियरों की भर्ती करेगी। बी-टेक, मेकेनिकल इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॅनिक्स संकाय के विद्यार्थी इसमें हिस्सा ले सकेंगे। शिवा कॉलेज के प्रबंधक निदेश पुरुषोत्तम शर्मा ने बताया कि साक्षात्कार में बीटेक, मेकेनिकल, इलेक्ट्रिकल तथा इलेक्ट्रॉनिक्स संकाय के विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
आईटीआई के इलेक्ट्रॉनिक मेकेनिक, फीटर, इलेक्ट्रीशियन तथा इंस्टूमेंटेशन ट्रेड के विद्यार्थी भी भाग ले सकेंगे। अभ्यर्थियों को प्रत्याशियों को मौके ही नौकरी दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए कॉलेज के प्लेसमेंट विभाग में छात्र संपर्क कर सकते हैं।
एनआईआईटी करेगा बैंकों में अफसरों करेगा भर्ती
एनआईआईटी के धर्मशाला, कुल्लू और पठानकोट सेंटर में विभिन्न बैंकों की शाखाओं के लिए देश भर में सीनियर ऑफिसर के पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए अभ्यर्थी 20 जुलाई तक एनआईआईटी के इन तीनों सेंटर में आवेदन फार्म भर सकते हैं।
इसके बाद इन्हीं सेंटर में 22 और 23 जुलाई को कॉमन एंट्रेंस टेस्ट भी लिया जाएगा। एनआईआईटी के धर्मशाला शाखा प्रबंधक राजेश राणा, हैड काउंसलर सुरेश कुमार, अंकिता और विभा ने बताया कि इन पदों के लिए अभ्यर्थी के दसवीं, जमा दो और स्नातक में 50 फीसदी से अधिक अंक होने चाहिए।