फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Campus Ambassador in Colleges by Election Commission

हर कॉलेज में युवाओं को एंबेसडर बनाएगा चुनाव आयोग

Tue, 04 Mar 2014 02:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Tue, 04 Mar 2014 02:43 PM IST
विज्ञापन
Campus Ambassador in Colleges by Election Commission
आगामी लोकसभा चुनावों में युवाओं की अधिक से अधिक भागेदारी के लिए चंडीगढ़ का निर्वाचन कार्यालय अब युवाओं को जोड़ने की तैयारी में जुट गया है।
विज्ञापन


फिल्मी सितारों की तरह अब हर कालेज में कैंपस एंबेसडर नियुक्ति करने के लिए प्रिंसिपल को चिट्ठी लिखी गई है। कैंपस एंबेसडर ऐसे युवाओं को बनाया जाएगा, जोकि कालेज में जाना पहचाना चेहरा हो।

चुनाव अधिकारियों के आदेश पर कई कालेजों ने यह काम पूरा भी कर लिया है। जानकारी अनुसार, शहर के 9 कालेजों ने करीब 50 कैंपस एंबेसडर की लिस्ट तैयार कर अधिकारियों को भी भेज दी है।
विज्ञापन


इन कालेजों में जीसी-11, जीसीजी-42, गवर्नमेंट कॉमर्स कालेज-42, गवर्नमेंट होम साइंस कालेज-10, एमसीएम डीएवी कालेज फॉर वुमन-36, गवर्नमेंट कालेज-46, एसडी कालेज-32, गवर्नमेंट कालेज ऑफ एजूकेशन सेक्टर-20 शामिल हैं। अन्य कालेजों से भी युवाओं को वोट डालने के लिए प्रेरित कर सकने वाले चेहरों के नाम भेजने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एनजीओ भी उतरेंगे चुनावी मैदान में
चंडीगढ़ के निर्वाचन कार्यालय और अमर उजाला के सहयोग से मतदाता जागरूकता अभियान में अब शहर के कई समाज सेवी संस्थाएं (एनजीओ) भी शामिल होने के लिए पहुंच रही है। तिलक राज ने इसकी पुष्टि करते हुआ कहा कि एनजीओ खुद मतदाताओं को जागरूक करने के लिए आगे आ रही हैं।

उन्होंने कहा कि थिएटर ऐज की ओर से लोगों को अधिक से अधिक मतदान करने के लिए नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अवेयर किया जाएगा। उन्होंने बताया कि चुनाव तक हर शनिवार और रविवार को शहर के हॉट स्पॉट सुखना लेक, रॉक गार्डन जैसी जगहों पर नाटक किए जाएंगे।


मदतान के प्रति जागरूकता लाने में युवाओं का योगदान सबसे अहम है। सभी कालेज में कैंपस एंबेसडर इसी सोच के तहत बनाए गए हैं। ये सदस्य विभाग के अभियानों का हिस्सा होंगे। उम्मीद है कि आगामी चुनाव में शहर से रिकार्ड मतदान होगा।
तिलक राज, संयुक्त सचिव, चुनाव अधिकारी चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed