फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Camera phones ban in colleges

कॉलेजों में कैमरे वाले फोन पर लगा प्रतिबंध

Wed, 06 Aug 2014 04:32 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 06 Aug 2014 04:32 PM IST
विज्ञापन
Camera phones ban in colleges

फरीदाबाद में शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए कॉलेज कैंपस में एंटी रैगिंग स्क्वायड को सक्रिय कर दिया गया है। कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थी संगठनों से शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए मदद मांगी है।

विज्ञापन


महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी (एमडीयू) ने नए विद्यार्थियों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्देश जारी किए हैं। इसके लिए कॉलेज प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


विद्यार्थियों के लिए आचार संहिता बनाई गई है। कैंपस में कैमरे वाला फोन ले जाने की मनाही हो गई है। फोन पाए जाने पर जब्त कर लिया जाएगा।

तिगांव कॉलेज ने तो सभी मोबाइल फोन प्रतिबंधित कर दिए हैं। इसके लिए बाकायदा एक बोर्ड लगा दिया गया है।

कॉलेज प्रशासन ने इसके लिए सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया है। जिससे विद्यार्थियों से नियमों का पालन सख्ती से कराया जा सके। रैगिंग पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। सहयोग के लिए कॉलेज प्रबंधन ने विद्यार्थी संगठनों से मदद मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएवी शताब्दी कॉलेज के प्राचार्य, डॉ सतीश आहुजा ने बताया कि एंटी स्क्वायड की तरह समांतर शिकायत कमेटी बनाई जा रही है। इसमें वरिष्ठ विद्यार्थियों को शामिल किया जाएगा। जिससे जागरूकता लाने में मदद मिल सकेगी। जिससे कैंपस में अनुशासन बना रहे।

ये हैं नियम:
-कैमरे वाले मोबाइल पर प्रतिबंध
-कैंटीन के लिए समय सीमा निर्धारित
-क्लास में लेट पहुंचने पर देना होगा स्पष्टीकरण
-व्यक्तित्व विकास के कार्यक्रमों में विद्यार्थियों की उपस्थिति अनिवार्य
-कैंपस में धूम्रपान पर पूरी तरह प्रतिबंध

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed