अब कोई रैगिंग करें तो इन नंबरों पर कॉल करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूजीसी के सख्त निर्देशों के बाद पंजाब यूनिवर्सिटी(पीयू) प्रशासन ने कैंपस में रैगिंग रोकने के लिए हर संभव तैयारी की है। पीयू प्रशासन ने सेक्टर-14 और सेक्टर-25 साउथ कैंपस के सभी मुख्य गेट, हॉस्टल और विभागों के सामने रैगिंग संबंधी जानकारी और हेल्प लाइन के होर्डिंग लगवा दिए है।
इन पर हेल्प लाइन नंबर दिए गए हैं। पीयू प्रशासन ने रैगिंग करने पर 12 तरह की सजा के प्रावधान की पूरी डिटेल होर्डिंग पर दी है। सभी विभाग और हॉस्टल वार्डन भी रैगिंग से दूर रहने के लिए जागरूक कर रहे हैं।
चीफ सिक्योरिटी अधिकारी डा. जितेंद्र ग्रोवर ने कहा कि रैगिंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। एंटी रैगिंग कमेटी ने ऐसे स्टूडेंट पर तुरंत पुलिस में एफआईआर दर्ज करने के निर्देश जारी किए है।
रैगिंग के लिए स्पेशल हेल्प लाइन
पीयू ने एंटी रैगिंग हेल्प लाइन शुरू की है। विद्यार्थी इस पर 24 घंटे किसी भी समय मदद मांग सकते हैं।
रैगिंग हेल्प लाइन-9779737403
डीएसडब्ल्यू (मैन)-8283806486
डीएसडब्ल्यू (वुमन)-9815913327
चीफ सिक्योरटी अफसर-9855425672
सिक्योरटी अफसर-9872877744
रैगिंग की तो यह मिल सकती है सजा
-पीयू प्रशासन तुरंत दाखिला रद्द कर सकता है।
-स्टूडेंट को मिलने वाली स्कॉलरशिप रोक दी जाएगी।
-परीक्षा में बैठने की इजाजत नहीं मिलेगी।
-3 साल तक की सजा का प्रावधान है।
-25 हजार से 1 लाख तक जुर्माना।
-रैगिंग करने वाली पहचान नहीं होने पर इंस्टीट्यूट पर भी जुर्माना लग सकता है।