फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Call Here if Ragging in College

कॉलेज में कोई रैगिंग करे तो यहां शिकायत करें

Fri, 25 Jul 2014 04:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 25 Jul 2014 04:36 PM IST
विज्ञापन
Call Here if Ragging in College

राज्य के सभी इंजीनियरिंग कॉलेज, पॉलीटेक्निक और आईटीआई  संस्थानों में एंटी रैगिंग हेल्पलाइन स्थापित होंगी।

विज्ञापन


तकनीकी शिक्षा मंत्री मदन मोहन मित्तल ने सभी सरकारी व निजी कॉलेजों को 15 दिन के अंदर हेल्पलाइन स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। ताकि दाखिला लेने वाले नए स्टूडेंट्स को रैगिंग जैसी समस्या का सामना न करना पड़े।

मित्तल ने कहा कि अगर कोई विद्यार्थी रैगिंग का दोषी पाया गया तो उसे फौरन संस्थान से निकाला जाएगा। साथ ही उसके खिलाफ आपराधिक मामला भी दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन


उन्होंने विभाग के प्रमुख सचिव को हेडक्वार्टर पर भी एक हेल्पलाइन स्थापित करने को कहा। ताकि पीड़ित विद्यार्थी अपनी संस्था में शिकायत का निपटारा न होने की सूरत में राज्यस्तरीय हेल्पलाइन पर शिकायत कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने शिकायतों के निपटारे के लिए एक सीनियर अफसर की ड्यूटी लगाने की भी हिदायत दी। मित्तल ने कहा कि दाखिले के समय अभिभावकों से एंटी रैगिंग एफिडेविट लिए जाएं। ताकि उनके बच्चे रैगिंग में शामिल न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed