{"_id":"67ca0c07ecc23f35c93afa943a0c6a3b","slug":"ca-students-get-study-material-in-mobile","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल पर करें पढ़ाई, बनें चार्टर्ड एकाउंटेंट","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
मोबाइल पर करें पढ़ाई, बनें चार्टर्ड एकाउंटेंट
अभिषेक यादव/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 27 Jul 2014 03:27 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) ने चार्टर्ड अकाउंटेंसी के स्टूडेंट्स के लिए पहल करते हुए कई सहूलियतें बढ़ाई हैं। जिसमें अब उन्हें स्टडी मैटेरियल मोबाइल पर ही मिल सकेगा।
विज्ञापन
एक ओर, आर्टिकलशिप ट्रेनिंग को पोर्टल से जोड़ा है तो कोर्स के तहत आने वाली विभिन्न ट्रेनिंग को भी इससे जोड़ दिया है। वहीं, कॅरिक्यूलम को भी परीक्षा के अनुसार सरल बनाने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
इस पहल से स्टूडेंट्स को कई फायदे होंगे और खासतौर से लखनऊ में पहले की अपेक्षा अधिक सुविधाएं मिलेंगी।
इस टर्म से कोर्स कॅरिक्यूलम और एग्जाम सिस्टम को एनालाइटिकल रीजनिंग और क्वालिटेटिव असेसमेंट पर आधारित बनाने पर जोर दिया गया है।
इससे परीक्षा और मूल्यांकन प्रक्रिया में ज्यादा स्पष्टता आएगी। इसी तरह कॅरिक्यूलम को भी सामाजिक जरूरतों के अनुसार ढाला जा रहा है।
आईसीएआई लखनऊ चैप्टर चेयरमैन सीए संदीप भटनागर बताते हैं कि ये पहल और बदलाव टेक-सैवी पीढ़ी को ध्यान में रखते हुए किए गए हैं। स्टूडेंट्स को उनके मोबाइल और लैपटॉप पर अध्ययन सामग्रियां उपलब्ध कराई जा रही हैं।
विज्ञापन
आर्टिकलशिप में पहल
आर्टिकलशिप के दौरान स्टूडेंट्स को सही मार्गदर्शन देने के लिए एक ट्रेनिंग पोर्टल शुरू किया जा रहा है जहां सभी किस्म की ट्रेनिंग की जानकारी दी जाएगी।
तो दूसरी ओर विभिन्न फर्मों के लिए भी ऐसे कार्यक्रम तैयार किए जा रहा हैं, जहां उन्हें बेहतर आर्टिकलशिप प्रशिक्षण देने के बारे में बताया जाएगा।
आईटी टूल्स का बढ़ाया उपयोग
मोबाइल एप्लीकेशन और लिंक स्टूडेंट्स को दिए जा रहे हैं। क्लाउड कैंपस शुरू किया गया है जो इंटरैक्टिव है।
वहीं स्टूडेंट्स के लिए ई-डायरी, सॉफ्ट स्किल्स विकसित करने के लिए ई-लर्निंग और सबसे अहम ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन व परीक्षा प्रक्रिया के जरिए भी आईटी टूल्स का उपयोग बढ़ाया गया है।