सीए परीक्षा का रिजल्ट घोषित, छाए सिटी के होनहार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टेड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) नई दिल्ली ने शुक्रवार को मई 2014 में आयोजित की गई सीए परीक्षा का रिजल्ट घोषित कर दिया।
रिजल्ट में शहर के होनहारों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सिटी से 15 होनहार सीए बन गए हैं। चंडीगढ़ से सीए परीक्षा में कुल 769 प्रतिभागी शामिल हुए थे।
इसमें से 97 पास हुए हैं। सीए के दोनों ग्रुप के लिए 275 प्रतिभागियों ने परीक्षा दी थी, जिसमें से 15 परीक्षा पास कर सीए बन गए हैं। सीए में नेशनल स्तर पर पास प्रतिशत 7.29 फीसदी रहा, जबकि चंडीगढ़ का पास प्रतिशत 5.46 फीसदी रहा है।
750 सीए को मिलेगी डिग्री
आईसीएआई चंडीगढ़ ब्रांच चेयरमैन सीए उमाकांत मेहता ने रिजल्ट को काफी बेहतर बताया। उन्होंने कहा कि सीए में शहर के युवाओं का रिजल्ट लगातार बेहतर हो रहा है। पिछले साल सीए पास प्रतिशत 3.01 रहा था। ट्राइसिटी के युवाओं में सीए प्रोफेशन को लेकर काफी रुझान है।
आईसीएआई का दीक्षांत समारोह शनिवार को आयोजित किया जाएगा। जानकारी के अनुसार नार्थ रीजन के करीब 750 सीए को जीएमसीएच-32 के ऑडिटोरियम में सुबह 11:30 बजे डिग्री वितरित की जाएगी। आईसीएआई के नेशनल प्रेसिडेंट के. रघु इस मौके पर मुख्य अतिथि होंगे।