{"_id":"733f55cfb68da9e01468a7d1faf76df9","slug":"by-decree-of-the-turmoil-in-engineering-colleges-uptu","type":"story","status":"publish","title_hn":"UPTU के फरमान से कॉलेजों में खलबली","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
UPTU के फरमान से कॉलेजों में खलबली
प्रद्धुम्न उपाध्याय/अमर उजाला, गाजियाबाद
Updated Fri, 25 Jul 2014 08:01 AM IST
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश तकनीकी यूनिवर्सिटी (यूपीटीयू) के काउंसलिंग में बची खाली सीटों को भरने के नए फरमान ने इंजीनियरिंग कॉलेजों में हड़कंप मचा हुआ है।
विज्ञापन
छात्रों से वसूले जा रहे डोनेशन को गंभीरता से लेते हुए विवि ने खाली सीटों के लिए नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें काउंसलिंग के बाद खाली सीटों पर कॉलेजों को नए सिरे से काउंसलिंग करनी होगी।
विज्ञापन
आदेश के अनुसार सभी कॉलेजों को दो अगस्त तक काउंसलिंग प्रवेश लेने वाले छात्रों की सूची विवि भेजनी होगी। वहीं, खाली सीटों के लिए विज्ञापन भी निकलवाना होगा।
विज्ञापन
खाली सीटों पर आने वाले आवेदन और उनकी मेरिट सूची वेबसाइट पर डालनी होगी। इसके साथ ही एडमिशन की प्रक्रिया 13-14 अगस्त तक पूरी करनी होगी।
विवि के कुलसचिव पीके गंगवार के मुताबिक खाली सीटों पर छात्रों से निर्धारित फीस ली गई है या नहीं इसका ऑडिट होगा। ऑडिट की प्रक्रिया 30 सितंबर तक चलेगी।
अगर किसी संस्थान में छात्र से डोनेशन लेने या फिर अनियमितता का मामला सामने आता है तो भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।