फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Business fest at iim lucknow

IIM: बिजनेस फेस्ट में सीखेंगे कैसे लें रिस्क

Wed, 18 Dec 2013 09:56 AM IST
टीम डिजिटल/लखनऊ
टीम डिजिटल/लखनऊ Updated Wed, 18 Dec 2013 09:56 AM IST
विज्ञापन
Business fest at iim lucknow

इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का सालाना बिजनेस फेस्ट

विज्ञापन
मैनफेस्ट-2014 का आयोजन 17 से 19 जनवरी तक किया जाएगा।

इसमें कॉरपोरेट जगत के दिग्गज बिजनेस में रिस्क पर चर्चा करेंगे।

इस मैनफेस्ट का थीम रखा गया है कि जिस तरह इटली में रूबीकॉन नदी को पार कार सिकंदर महान ने रिस्क लिया और आगे बढ़कर दुनिया में राज किया, उसी तरह बिजनेस में कहां-कहां रिस्क लिया जाता है और यह कितना कारगर साबित होता है।


आईआईएम लखनऊ की मीडिया रिलेशन कमेटी के अनुसार, इसमें ‘द नेक्स्ट सीईओ’ प्रतियोगिता के लिए देश भर के बिजनेस स्कूलों के छात्रों के बीच जंग छिड़ेगी।

इसके अलावा ओजोन, मार्केटिंग मुगल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की जाएगी। इस मैनफेस्ट में काॅरपोरेट की दुनिया से जुड़े कई दिग्गज हिस्सा लेंगे।

इसमें एसबीआई, जीएसके, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, कांग्नीजेंट जैसी प्रतिष्ठित कई कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे।

इस मैनफेस्ट के जरिए बिजनेस में रिस्क को लेकर कॉरपोरेट जगत की नामचीन हस्तियां चर्चा करेंगी और उसका सॉल्यूशन भी बताएंगी।

फिलहाल आईआईएम लखनऊ में तीन दिवसीय बिजनेस फेस्ट की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed