IIM: बिजनेस फेस्ट में सीखेंगे कैसे लें रिस्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) लखनऊ का सालाना बिजनेस फेस्ट
इसमें कॉरपोरेट जगत के दिग्गज बिजनेस में रिस्क पर चर्चा करेंगे।
इस मैनफेस्ट का थीम रखा गया है कि जिस तरह इटली में रूबीकॉन नदी को पार कार सिकंदर महान ने रिस्क लिया और आगे बढ़कर दुनिया में राज किया, उसी तरह बिजनेस में कहां-कहां रिस्क लिया जाता है और यह कितना कारगर साबित होता है।
आईआईएम
लखनऊ की मीडिया रिलेशन कमेटी के अनुसार, इसमें ‘द नेक्स्ट सीईओ’
प्रतियोगिता के लिए देश भर के बिजनेस स्कूलों के छात्रों के बीच जंग
छिड़ेगी।
इसके अलावा ओजोन, मार्केटिंग मुगल जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित
की जाएगी। इस मैनफेस्ट में काॅरपोरेट की दुनिया से जुड़े कई दिग्गज हिस्सा
लेंगे।
इसमें एसबीआई, जीएसके, वर्ल्ड गोल्ड काउंसिल, कांग्नीजेंट जैसी
प्रतिष्ठित कई कंपनियों के सीईओ शामिल होंगे।
इस मैनफेस्ट के जरिए बिजनेस
में रिस्क को लेकर कॉरपोरेट जगत की नामचीन हस्तियां चर्चा करेंगी और उसका
सॉल्यूशन भी बताएंगी।
फिलहाल आईआईएम लखनऊ में तीन दिवसीय बिजनेस फेस्ट की
तैयारियां शुरू कर दी गई हैं।