फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   business confrence by iim lucknow

सिर्फ बड़ा प्रोडक्ट तैयार करना इनोवेशन नहीं

Mon, 02 Dec 2013 02:06 AM IST
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ
आशीष त्रिवेदी/लखनऊ Updated Mon, 02 Dec 2013 02:06 AM IST
विज्ञापन
business confrence by iim lucknow

यूपी में स्मॉल एंड मिडिल इंटरप्राइजेज (एसएमई) को बढ़ावा देने के लिए सरकार को किसानों की तर्ज पर इन्हें भी सब्सिडी दे। जिस तरह किसान को भूमि व बिजली में सब्सिडी मिलती है उसी तरह इन्हें भी सुविधाएं मिलें।

विज्ञापन


यही नहीं सरकारी बैंकों से सस्ते में कर्ज की व्यवस्था करवाए और कानपुर में लेदर, प्लॉस्टिक व मैन्युफैक्चरिंग इंडस्ट्री में नई जान फूंकने के लिए टाई यूपी जैसी संस्थाओं के साथ मिलकर एक विजन डॉक्युमेंट तैयार करे।
विज्ञापन


तभी उद्यमियों का उत्साह बढ़ेगा। यह निष्कर्ष आईआईएम लखनऊ में इंटरप्रेन्योरशिप सेल द्वारा आयोजित माइक्रो, स्मॉल एंड मिडिल इंटरप्राइजेज (एमएसएमई) कांफ्रेंस में निकले।
विज्ञापन
विज्ञापन


अब इन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेजा जाएगा ताकि यूपी में उद्यम स्थापित करने के लिए अच्छा माहौल बन सके।

एमएसएमई कांफ्रेंस में एक्सपर्ट्स ने भावी प्रबंधकों को अपना उद्यम स्थापित करने के टिप्स बताए। जाने माने इंडस्ट्री एक्सपर्ट व यूनिवर्सिटी ऑफ नार्थ कॉरोलिना के प्रोफेसर सिड गौतम ने कहा कि कोई भी बिजनेस शुरू करने से पहले आपको दो बातें ध्यान में रखनी चाहिए।

पहली आपके भीतर जोखिम लेने की क्षमता और दूसरा आप में जोखिम से निपटने का साहस। श्रीमद्भागवत गीता और उपनिषद में कही गई बातों पर आपको ध्यान देना होगा।

कांफ्रेंस में मैग्मा फिनकार्प के एसएमई डिविजन के वाइस प्रेसिडेंट संग्राम सिंह ने कहा कि आब्जर्वेशन के माध्यम से नित नए प्रयोग करें। अगर किसी बिजनेस में सफलता नहीं मिलती तो उसे बदलें और आत्मविश्वास के साथ दूसरा अपनाएं।

आईआईएम लखनऊ के डीन स्टूडेंट अफेयर्स प्रो. सुशील कुमार ने कहा कि सिर्फ बड़ा प्रोडक्ट तैयार करना ही इनोवेशन नहीं होता। उन्होंने मैक डोनाल्डका उदाहरण दिया और कहा कि इसने जो बर्गर लांच किया उसमें कोई खास बात नहीं थी।

लेकिन इसने ऐसा रेस्टोरेंट बनाया जिसमें सेल्फ सर्विस की व्यवस्था थी। यह सुविधा लोगों को पसंद आयी। यह भी उसका एक इनोवेशन था।

एमेजॉन ने ई-बुक्स स्टोर खोला तो उसके मालिक के दिमाग में यही आइडिया आया था कि वह किस तरह सारे पब्लिशर्स की किताबें अपने कस्टमर को उपलब्ध करवाए।

क्योंकि एक दुकान में सभी पब्लिशर्स व राइटर की किताबें होना नामुमकिन है। उस समय उन्होंने एक रिपोर्ट पढ़ी जिसमें लिखा था कि इंटरनेट का उपयोग 600 से लेकर 700 प्रतिशत की वृद्धि दर से आगे बढ़ रहा है।

बस उन्होंने अपने आइडिया को इससे जोड़ दिया और इनोवेशन हो गया। इसी तरह भारती इंटरप्राइजेज के मालिक सुनील भारती मित्तल ने पहले जनरेटर व साइकिल का बिजनेस किया लेकिन वह बहुत सफल नहीं हुए।

इसके बाद जब वह सिंगापुर गए और वहां पर उन्हें पुश बटन टेलीफोन व कॉर्डलेस फोन देखा तो उन्होंने इसे इंडिया में लांच कर दिया। इसके बाद वह काफी आगे बढ़ गए।


भावी प्रबंधकों को टिप्स
आपको अच्छा बिजनेसमैन बनना है तो अपने दिमाग को कंट्रोल में रखो, यह मुश्किल है मगर नामुमकिन नहीं
आब्जर्वेशन से आप जो भी कुछ सीखें उसे प्रैक्टिकल के माध्यम से इंप्लीमेंट करें।

इनोवेशन का मतलब कोई बड़ा प्रोडक्ट ही तैयार करना नहीं है आपका कोई नया कान्सेप्ट भी बिजनेस में इनोवेशन कर सकता है।

सहनशीलता आपके भीतर होनी चाहिए, क्योंकि बिजनेस करने में आपको कई जोखिमों का सामना करना होगा। अगर किसी बिजनेस में आपको सक्सेज नहीं मिल रही तो उसे छोड़ने में मोह न करें, तत्काल दूसरा बिजनेस शुरू करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed