पीआरटीसी में ड्राइवर-कंडक्टरों की भर्ती, तैयार रहें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
स्टाफ की कमी से जूझ रही पीआरटीसी में बड़े स्तर पर ड्राइवरों और कंडक्टरों की भर्ती शुरू होने जा रही है। कारपोरेशन के नवनियुक्त एमडी एसएस नारंग ने इसकी पुष्टि की है। पहले चरण में 200 ड्राइवर और कंडक्टर भर्ती होंगे।
पीआरटीसी की करीब 150 बसें पिछले कई महीनों से विभिन्न डिपुओं में स्टाफ की कमी के कारण बेकार खड़ी हैं। कारपोरेशन ने हड़ताल करने वाले करीब 800 ठेका मुलाजिमों को नौकरी से निकाल दिया था, जिनमें ड्राइवर, कंडक्टर शामिल थे। इन बसों के न चलने से कारपोरेशन की आय पर बुरा असर पड़ा, जिससे पीआरटीसी के लिए अपने खर्च पूरे कर पाना भी मुश्किल हो रहा था।
कारपोरेशन की आर्थिक हालत में सुधार के लिए मैनेजमेंट ने ठेके पर 200 ड्राइवरों और कंडक्टरों की भरती का फैसला लिया है। भरती पूरी तरह से मेरिट के आधार पर की जाएगी और यह प्रक्रिया अगले हफ्ते से शुरू कर दी जाएगी। एमडी एमएस नारंग ने बताया कि बेकार खड़ी इन 150 बसों के चलने से कारपोरेशन की रोजाना की आय में 20 लाख की बढ़ोतरी हो जाएगी।
सरकार के पास फंसे 47 करोड़ का भुगतान जल्द
पंजाब सरकार के पास इस समय पीआरटीसी के 47 करोड़ रुपये फंसे पड़े हैं। यह पैसा सरकार की ओर से कॉरपोरेशन द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को मुफ्त बस सफर कराने के एवज में दिया जाना है।
इसकी अदायगी सरकार पिछले कई महीनों से नहीं कर रही है। एमडी नारंग ने बताया कि सरकार अगले हफ्ते तक यह पैसा रिलीज कर देगी। इस बारे में उन्हें सरकार की ओर से मंजूरी दी जा चुकी है।
पीआरटीसी के बेड़े में 250 बसें जल्द
फ्राड केसों में सस्पेंड या डिसमिस पीआरटीसी के रेगुलर मुलाजिमों की अपील संबंधी केसों पर विचार के लिए पीआरटीसी की ओर से शनिवार को लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। एमडी ने बताया कि मौके पर ही केसों पर विचार करके इनका निपटारा किया जाएगा। यह 150 केस पिछले करीब साल भर से पेंडिंग चल रहे हैं।
पीआरटीसी के बेड़े में जल्द ही नई 250 बसें शामिल की जा रही हैं। इन बसों के लिए पंजाब सरकार की ओर से कारपोरेशन को 25 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी।
इनमें ज्यादातर साधारण बसें होंगी। इनकी फैब्रिकेशन कारपोरेशन खुद करेगा। बसों की चेसिस बाहर से खरीदी जाएगी। 50 के करीब एसी बसें भी शामिल की जाएंगी।