फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper Vacancies in Army, Must Read Rules

सेना में बंपर भर्ती, बस नियम पढ़ लें

Wed, 22 Oct 2014 10:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Wed, 22 Oct 2014 10:47 AM IST
विज्ञापन
Bumper Vacancies in Army, Must Read Rules

झज्जर पुलिस लाइन में 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक होने वाली सेना की खुली भर्ती के लिए कुछ नियम बनाए गए हैं। आर्मी की टीम नजर रखेगी कि कहीं कोई युवा नशा करके तो नहीं दौड़ रहा है।

विज्ञापन


शक होने पर युवा के ब्लड सैंपल आर्मी की मेडिकल लैब और झज्जर के राजकीय अस्पताल में भेजे जाएंगे। दोषी मिलने पर सेना के नियमों के तहत कार्रवाई होगी। यह बात भर्ती कार्यालय रोहतक के निदेशक कर्नल राजन बख्शी ने मंगलवार को पत्रकारवार्ता में कही।

विज्ञापन

अपने दम पर ही होती है भर्ती

Bumper Vacancies in Army, Must Read Rules

कर्नल राजन ने युवाओं से बिचौलियों और दलालों के चंगुल से बचने को कहा है। बोले, सेना में भर्ती निष्पक्ष और निशुल्क होती है। भर्ती प्रक्रिया कंप्यूटराइज्ड है। ऐसे में युवा अपने दम पर सारे टेस्ट पास करने के बाद सेना में भर्ती हो सकते हैं।  

इन बातों का रखें ध्यान
कर्नल राजन ने बताया कि उम्मीदवार अपने साथ मोबाइल लेकर नहीं आएं। बताया, हथेली और कोहनी के बीच छोड़कर शरीर पर और कहीं भी टैटू हुआ तो अभ्यर्थी को बाहर कर दिया जाएगा।

चारों जिलों के उम्मीदवार अपने जिले की निर्धारित तिथि को ही भर्ती के लिए आएं। 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक होने वाली इस खुली भर्ती की प्रशासनिक व्यवस्था के लिए हिसार से सेना की यूनिट आएगी।

1 फरवरी को होगी लिखित परीक्षा

Bumper Vacancies in Army, Must Read Rules

सेना में भर्ती की प्रक्रिया दो चरणों में होगी। 29 अक्टूबर से 8 नवंबर तक फिजिकल टेस्ट होगा। इस चरण में सैनिक जनरल ड्यूटी और सैनिक लिपिक/स्टोर कीपर, तकनीकी की शारीरिक परीक्षा, मेडिकल टेस्ट और दस्तावेजों की जांच होगी।

इसमें सफल रहने पर ही अभ्यर्थी दूसरे चरण में लिखित परीक्षा दे सकेंगे। लिखित परीक्षा 1 फरवरी, 2015 को सुबह 10 से 11 बजे तक रोहतक के सर छोटूराम स्टेडियम में होगी। भर्ती के लिए उम्मीदवारों को आवासीय, जन्मतिथि का प्रमाण पत्र और 12 फोटोग्राफ लाने होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed