फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Bumper Recruitment of Judges in Punjab, Haryana

पंजाब-हरियाणा में जजों की बंपर भर्ती, तैयार रहें

Sun, 22 Feb 2015 12:34 PM IST
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला
महेश कुमार/अमर उजाला, कपूरथला Updated Sun, 22 Feb 2015 12:34 PM IST
विज्ञापन
Bumper Recruitment of Judges in Punjab, Haryana

पंजाब और हरियाणा की लोअर कोर्टों में जजों की तैनाती के लिए नई रिक्रूटमेंट पॉलिसी को अमल में लाया जाएगा। हर साल दोनों प्रदेशों में 50-50 ज्यूडीशियल अफसरों की भर्ती की जाएगी।

विज्ञापन


इन सभी ज्यूडीशियल ट्रेनिंग एकेडमी चंडीगढ़ में प्रशिक्षण देने के बाद अदालतों में तैनात किया जाएगा। यह बातें पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस एमएस सूलर ने विशेष बातचीत के दौरान कहीं।
विज्ञापन


वह शनिवार को कपूरथला-करतारपुर रोड पर गांव नूरपुर दोनां में नए बने ज्यूडीशियल कोर्ट कांप्लेक्स का उद्घाटन करने आए हुए थे।

दो-तीन साल तक चलेगी भर्ती प्रक्रिया

Bumper Recruitment of Judges in Punjab, Haryana

जस्टिस सूलर ने कहा कि लोअर कोर्ट में ज्यूडीशियल अफसरों की भर्ती प्रक्रिया लगातार दो-तीन साल तक चलेगी। इसके तहत जिला और सब-डिवीजन स्तर पर स्थापित लोअर कोर्ट में इनको तैनात किया जाएगा।

इससे पेंडिंग केसों के निपटारे में काफी मदद मिलेगी। जस्टिस सूलर ने दावा किया कि लोअर कोर्ट में आने वाले सालों में जजों की कोई कमी नहीं रहेगी और लोगों को जल्द व सस्ता न्याय मुहैया होगा।

उन्होंने कहा कि पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में 85 जजों के पद हैं, लेकिन इस समय केवल 57 जज ही तैनात हैं। इन जजों की नियुक्ति का अधिकार राष्ट्रपति के पास है। उन्हें इस स्थिति से अगवत करवाया हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed