फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   bumper recruitment in government department, apply now

12वीं पास के लिए सरकारी विभाग में नौकरी, आवेदन करें

Fri, 19 Jun 2015 08:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Fri, 19 Jun 2015 08:13 AM IST
विज्ञापन
bumper recruitment in government department, apply now

हरियाणा पशुपालन एवं डेरी विभाग ने पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक के 785 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आगामी तीन जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।

विज्ञापन


विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आरंभ में यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए या सरकार की आउट सोर्सिंग नीति के तहत नियमित नियुक्तियां किए जाने तक के लिए की जाएगी।
विज्ञापन


17 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक या इसके समकक्ष और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से दो वर्षीय पशुचिकित्सा पशुधन विकास सहायक डिप्लोमा कोर्स किया हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक संस्कृत या हिन्दी का ज्ञान भी होना चाहिए। यह शैक्षणिक योग्यता प्राप्त सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को 13740 रुपये का समेकित मासिक पारिश्रमिक अदा किया जाएगा। इस संबंध में अन्य जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र बेवसाइट www.pashudhanharyana.gov.in पर उपलब्ध है।

रोडवेज में 1000 ड्राइवरों की भर्ती जल्द

bumper recruitment in government department, apply now

उधर प्रदेश सरकार जल्द ही हरियाणा रोडवेज में 1000 नए चालकों की भर्ती करने जा रही है।  इस संबंध में हरियाणा के परिवहन मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 15 दिनों में नई परिवहन नीति जारी करेगी। इसके तहत 1000 नए चालकों की भर्ती की जाएगी। एक साल तक इनका प्रोबेशन पीरियड होगा। इसके बाद इनका काम देख कर प्रदेश सरकार इन्हें पक्का करेगी।

साल 2015-16 में परिवहन बेड़े में 5100 और नई बसों को शामिल किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि नई परिवहन नीति अंतिम चरण में है। नई बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।

पहली बार अनुबंध आधार पर भर्ती किए जाने वाले चालको का मासिक मानदेय 12,000 रुपये होगा, जो पहले केवल 8,000 रुपये मासिक होता था। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों और महानिदेशक चंद्र प्रकाश भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed