12वीं पास के लिए सरकारी विभाग में नौकरी, आवेदन करें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा पशुपालन एवं डेरी विभाग ने पशु चिकित्सा पशुधन विकास सहायक के 785 पदों के लिए पात्र उम्मीदवारों से आगामी तीन जुलाई तक आवेदन आमंत्रित किए हैं।
विभाग के प्रवक्ता ने बताया कि आरंभ में यह नियुक्ति अनुबंध के आधार पर एक वर्ष के लिए या सरकार की आउट सोर्सिंग नीति के तहत नियमित नियुक्तियां किए जाने तक के लिए की जाएगी।
17 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के उम्मीदवार इन पदों के लिए आवेदन करने के पात्र होंगे। उम्मीदवार ने किसी मान्यताप्राप्त विश्वविद्यालय या बोर्ड या संस्थान से मैट्रिक या इसके समकक्ष और लाला लाजपत राय पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय हिसार या राज्य सरकार से मान्यता प्राप्त किसी अन्य संस्थान से दो वर्षीय पशुचिकित्सा पशुधन विकास सहायक डिप्लोमा कोर्स किया हो।
इसके अतिरिक्त, उम्मीदवार को मैट्रिक स्तर तक संस्कृत या हिन्दी का ज्ञान भी होना चाहिए। यह शैक्षणिक योग्यता प्राप्त सेवानिवृत्त सरकारी कर्मचारी भी इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
प्रत्येक चयनित उम्मीदवार को 13740 रुपये का समेकित मासिक पारिश्रमिक अदा किया जाएगा। इस संबंध में अन्य जानकारी तथा निर्धारित आवेदन पत्र बेवसाइट www.pashudhanharyana.gov.in पर उपलब्ध है।
रोडवेज में 1000 ड्राइवरों की भर्ती जल्द
उधर प्रदेश सरकार जल्द ही हरियाणा रोडवेज में 1000 नए चालकों की भर्ती करने जा रही है। इस संबंध में हरियाणा के परिवहन मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार आगामी 15 दिनों में नई परिवहन नीति जारी करेगी। इसके तहत 1000 नए चालकों की भर्ती की जाएगी। एक साल तक इनका प्रोबेशन पीरियड होगा। इसके बाद इनका काम देख कर प्रदेश सरकार इन्हें पक्का करेगी।
साल 2015-16 में परिवहन बेड़े में 5100 और नई बसों को शामिल किया जाएगा। परिवहन मंत्री ने कहा कि नई परिवहन नीति अंतिम चरण में है। नई बसों में जीपीएस सिस्टम लगाया जाएगा।
पहली बार अनुबंध आधार पर भर्ती किए जाने वाले चालको का मासिक मानदेय 12,000 रुपये होगा, जो पहले केवल 8,000 रुपये मासिक होता था। इस अवसर पर परिवहन राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज, परिवहन विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव एसएस ढिल्लों और महानिदेशक चंद्र प्रकाश भी मौजूद थे।