{"_id":"c686894b9b5eb6cf83d02bb8fdef80d8","slug":"bumper-goverment-vacancies-in-punjab","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बादल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बादल सरकार ने खोला नौकरियों का पिटारा
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Thu, 12 Jun 2014 12:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब में बादल सरकार ने कैबिनेट बैठक में सरकारी नौकरियों का पिटारा आखिरकार खोल ही दिया।
पंजाब के नशावृत्ति केंद्रों में नशेड़ियों की बेहतर काउंसलिंग के लिए कुल 100 काउंसलरों की भर्ती करने को बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरन सिंह बैंस के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सुझाव रखा, जिसे केबिनेट ने तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी।
विज्ञापन
पंजाब के नशावृत्ति केंद्रों में नशेड़ियों की बेहतर काउंसलिंग के लिए कुल 100 काउंसलरों की भर्ती करने को बैठक में सैद्धांतिक मंजूरी मिली। मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार हरचरन सिंह बैंस के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस संबंध में सुझाव रखा, जिसे केबिनेट ने तत्काल मंजूरी प्रदान कर दी।
1925 लेक्चरार भर्ती किए जाएंगे
इसके साथ ही मेडिकल अधिकारियों की 250 पदों को सृजित करने की स्वीकृति दी गई। सहायता प्राप्त प्राइवेट कालेजों में विभिन्न विषयों के लेक्चरारों के 1925 पद चार वर्षों में भरने को स्वीकृति दी गई, जो कि हर वर्ष 25-25 प्रतिशत भरे जाएंगे। पंजाब सिविल सचिवालय में सीनियर सहायकों की सीधी भर्ती के कोटे के अधीन 94 खाली पद भरने की सहमति दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
कर एवं आबकारी विभाग में सौ नए पद
कर एवं आबकारी विभाग में सौ नए पद भरे जाएंगे। जिला परिषदों के अधीन चलती 1186 ग्रामीण डिस्पेंसरियों और 582 वेटरनरी अस्पतालों में कार्यरत फर्मासिस्टों व दर्जा चार कर्मचारियों का ठेका 30 नवंबर तक बढ़ाने को फैसला लिया गया।
आयु सीमा एक साल बढ़ाई
डिप्टी सुपरिटेंडेंट जेल/ जिला जांच अधिकारी के पद पंजाब लोक सेवा आयोग द्वारा भरे जाने और संबंधित भर्ती के लिए आयु सीमा 21 से 28 वर्ष करने तथा महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम कद 160 सें.मी. करने के लिए नियमों में संशोधन करने को भी मंजूरी दी गई।