{"_id":"4aa6332ea5061c7c885b365bdeae70d5","slug":"btech-students-will-study-nuclear-energy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीटीयू में बीटेक स्टूडेंट्स अब पढ़ेंगे न्यूक्लियर एनर्जी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूपीटीयू में बीटेक स्टूडेंट्स अब पढ़ेंगे न्यूक्लियर एनर्जी
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
Updated Sun, 11 Jan 2015 03:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उप्र प्राविधिक विश्वविद्यालय (यूपीटीयू) में अब बीटेक के स्टूडेंट्स न्यूक्लियर एनर्जी पढ़ सकेंगे। भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर की मदद से यूपीटीयू में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन रेडिएशन प्रॉसेसिंग टेक्नोलॉजी बनेगा।
विज्ञापन
इसमें इलेक्ट्रान बीम रेडिएशन पर रिसर्च की जाएगी। वहीं, इस रिसर्च सेंटर में बीटेक व एमटेक के स्टूडेंट्स मल्टीडिस्प्रलनरी रिसर्च करेंगे। यह जानकारी यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने दी। वे शनिवार को यूपीटीयू के 12 वें दीक्षांत समारोह की तैयारियों से जुड़ी जानकारियां दे रहे थे।
विज्ञापन
यूपीटीयू के कुलपति प्रो. आरके खांडल ने बताया कि इस बार 12वें दीक्षांत समारोह में भाभा एटॉमिक एनर्जी रिसर्च सेंटर के डीएई होमी भाभा चेयर प्रोफेसर व परमाणु ऊर्जा आयोग के पूर्व अध्यक्ष पद्मविभूषण प्रो. अनिल काकोदकर को डीएससी की मानद उपाधि दी जा रही है।
विज्ञापन
12 जनवरी को होने वाले दीक्षांत समारोह में वे मुख्य दीक्षांत भाषण देंगे। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल राम नाईक करेंगे और मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उपस्थित रहेंगे।
उन्होंने बताया कि भाभा एटॉमिक एनर्जी रिसर्च सेंटर से बात हुई है और जल्द ही यूनिवर्सिटी से जुड़े इंजीनियरिंग कॉलेजों में रिसर्च की सुविधा दी जाएगी। रिसर्च सेंटर से रिटायर्ड वैज्ञानिक परमाणु ऊर्जा विषय पर स्पेशल लेक्चर देंगे।