फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bsc student committed suicide.

अगर ‘सब ठीक’ था तो क्यों किया सुसाइड?

Sun, 16 Nov 2014 05:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Sun, 16 Nov 2014 05:24 PM IST
विज्ञापन
bsc student committed suicide.

विज्ञापन

गुडंबा क्षेत्र में शुक्रवार देर रात बहन के घर रहकर पढ़ रही बीएससी की छात्रा संदिग्ध हालात में फंदे से लटकी मिली। फिलहाल खुदकुशी के कारणों का पता नहीं चल सका है। परिवार के अनुसार छात्रा पिछले कुछ दिनों से परेशान थी। उन्नाव के बक्सर गांव निवासी प्रियंका (20) करामत हुसैन कॉलेज में बीएससी तृतीय वर्ष की छात्रा थी।

शहर में वह कल्याणपुर के नेहरू बिहार में बड़ी बहन सुरेखा के घर रह रही थी। शुक्रवार रात सुरेखा के पति यमुना प्रसाद पटेल पास में ही हो रहे धार्मिक आयोजन में गए थे।

विज्ञापन


जबकि रात करीब नौ बजे खाना खाने के बाद प्रियंका अपने कमरे में चली गई। सुबह छह बजे सुरेखा छोटी बहन को जगाने उसके कमरे में पहुंची। प्रियंका कमरे में नहीं थी। लॉन में पहुंचने पर टीनशेड के एंगल से बहन का शव लटकता देख सन्न रह गई।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका ने शुक्रवार रात पिता को फोन किया। उनसे बात करने के बाद मां से बातचीत करते-करते रोने लगी और घर वापस आने की बात कही। मां ने समझाते हुए परेशानी का कारण पूछा तो सब ठीक होने की बात कहते हुए फोन काट दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed