{"_id":"e52243950482d6cd5c83a963c3e6eab5","slug":"bsc-result-announced-in-punjab-univercity","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी सेकेंड ईयर का रिजल्ट घोषित, यहां देखें","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएससी सेकेंड ईयर का रिजल्ट घोषित, यहां देखें
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Sun, 29 Jun 2014 01:42 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब विश्वविद्यालय की ओर से शनिवार को बीएससी सेकेंड ईयर (जनरल) का रिजल्ट घोषित किया गया। यह परिणाम पीयू ने अपनी वेबसाइट पर घोषित किया। इस परीक्षा में कुल 5102 विद्यार्थी में से 4279 पास हुए।
विज्ञापन
परीक्षा में एससीडी गवर्नमेंट कालेज लुधियाना की इशित सहगल ने 1400 में से 1292 अंक हासिल कर टॉप किया। गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स लुधियाना की निशी दूसरे और आरएसडी कालेज फिरोजपुर की सुखमनप्रीत कौर तीसरे स्थान पर रही। वहीं खालसा कालेज फार वुमन सिविल लाइन लुधियाना की तहनियात और एमसीएम डीएवी कालेज सेक्टर-36 की पारूल अग्र्रवाल ने चौथा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
डीएम कालेज मोगा की नवनीत कौर ने पांचवां, आरएसडी कालेज फिरोजपुर की नमिता उप्पल ने छठा स्थान प्राप्त किया। एससीडी गवर्नमेंट कालेज लुधियाना के साहिल जैन और गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स लुधियाना की पारूल गुप्ता ने सातवां स्थान हासिल किया। पीजी गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स चंडीगढ़ सेक्टर-11 की हिमानी आठवें, आरएसडी कालेज फिरोजपुर की प्रियंका नौवें और पीजी गवर्नमेंट कालेज फार गर्ल्स चंडीगढ़ सेक्टर-11 की ज्योति दसवें स्थान पर रही।
विज्ञापन