{"_id":"909e057d8637c0356752bc56d13b5f37","slug":"bsc-nursing-council-issued-the-schedule-read-the-news-to-know","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी नर्सिंग काउंसिल का शेड्यूल जारी, एक क्लिक में पढ़े..","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बीएससी नर्सिंग काउंसिल का शेड्यूल जारी, एक क्लिक में पढ़े..
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 02 Aug 2014 03:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश विश्वविद्यालय की प्रवेश परीक्षा शाखा ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए बीएससी नर्सिंग में प्रवेश के लिए काउंसलिंग शेडयूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
चार से सात अगस्त तक विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित की जाने वाली काउंसलिंग से आईजीएमसी स्थित सिस्टर निवेदिता नर्सिंग कालेज की 60 और प्रदेश भर में चल रहे 13 नर्सिंग कालेजों की सीटें भरी जाएगी।
विज्ञापन
प्राइवेट कालेजों में प्रति कालेजों की स्टेट और मैनेजमेंट कोटे की 540 सीटें भरी जाएगी। इस काउंसलिंग के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.hpuniv.in शेडयूल अंकों के आधार पर काउंसलिंग कार्ड और फार्म उपलब्ध करवा दिए गए है, जिसे प्रतिभागी डाउनलोड कर भरने के बाद ही काउंसलिंग में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
जारी किए गए शेडयूल के मुताबिक 4 अगस्त को सुबह ग्यारह बजे से मेरिट में 1 से 150 तक के रेंक वाली संयुक्त मैरिट में शामिल सामान्य और आरक्षित वर्ग की छात्राएं भाग लेंगी।
5 अगस्त को 151 से 350 रैंक वाली सामान्य और आरक्षित वर्ग वाली छात्राएं, 6 अगस्त को सामान्य और आरक्षित वर्ग की मेरिट में 351 से 650 रैंक तक की, 7 अगस्त को 651 से 1051 रैंक तक की प्रतिभागी छात्राओं के लिए काउंसलिंग होगी।
काउंसलिंग में हिस्सा लेने वाली छात्राओं को अपने साथ सौ रुपए का वित्त अधिकारी एचपीयू के नाम से बैंक ड्राफ्ट या आईपीओ बतौर काउंसलिंग फीस जमा करवाना होगा।