{"_id":"e35e3f6a74154f2bae42db0eb5c5f381","slug":"breakup-is-necessary-for-the-preparation-of-board-exam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड की तैयारी के दौरान बेहद जरूरी है 'ब्रेकअप' ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड की तैयारी के दौरान बेहद जरूरी है 'ब्रेकअप'
ब्यूरो/अमर उजाला देहरादून
Updated Fri, 19 Feb 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड की तैयारियों के दौरान ब्रेकअप बेहद जरूरी है। ब्रेकअप! जी हां, ज्यादा देर तक पढ़ने से दिमाग थक जाता है। इसलिए परीक्षा की तैयारी के दौरान एक बार पढ़ने के लिए बैठें तो बीच में ब्रेक ले लें। हर 60 मिनट बाद कम से कम दस मिनट का ब्रेक दिमाग को तरोताजा कर देता है।
विज्ञापन
बोर्ड परीक्षाओं के नजदीक आने के साथ ही छात्र-छात्राओं पर दबाव भी बढ़ रहा है। ऐसे हालात में सबसे अहम होता है मानसिक मजबूती। जब तक छात्र मानसिक तौर पर मजबूत नहीं होगा, परेशानी लाजिमी है। विशेषज्ञों के मुताबिक ऐसे समय में छात्र के साथ ही उनके अभिभावकों को भी पूरी जिम्मेदारी का निर्वहन करना चाहिए।
विज्ञापन
गणित शिक्षक एवं परीक्षा विशेषज्ञ विपिन गौड़ ने बताया कि परीक्षा के समय में मानसिक तनाव की वजह से बच्चे को अक्सर घबराहट, पेट में खालीपन, दर्द, उल्टी, चक्कर आना, मुंह सूखना जैसी परेशानियां होती हैं। इसके लिए जरूरी है कि बच्चा खुद को मानसिक मजबूत बनाए। अनावश्यक तनाव लेने के बजाय समय के हिसाब से तैयारी करे।
विज्ञापन
परीक्षा कक्ष में जाने से पहले मुझे आता है, मैं कर सकता हूं के बारे में सोचोगे तो निश्चित तौर पर आत्मविश्वास बढ़ेगा। सालभर जो पढ़ा होगा, उसे रिवाइज करते रहें। संभव हो तो कुछ नए चैप्टर भी पढ़ लें। कहीं भी डाउट हो तो तुरंत अपने शिक्षक या दोस्तों से शेयर करें।