{"_id":"c9c1df53afdd84b6ea5146a04960bbd6","slug":"breaking-news-punjab-univercity-live-updats","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीयू में कुलपति दफ्तर के सामने नारेबाजी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
पीयू में कुलपति दफ्तर के सामने नारेबाजी
सुमित सिंह श्यौराण/डिजिटल टीम, चंडीगढ़
Updated Tue, 28 Jan 2014 04:18 PM IST
विज्ञापन
पंजाब यूनिवर्सिटी में कुलपति दफ्तर के सामने इस समय पुसू नेता और उनके समर्थक जोरदार नारेबाजी कर रहे हैं।
विज्ञापन
ये नारेबाजी UTET इंजीनियरिंग छात्रों की मांगों के समर्थन में चल रही है।
पुसू नेता बबलप्रीत ने बताया कि पीयू प्रशासन UTET के इंजीनियरिंग कोर्स के सेकंड इयर में सीटें खाली होने के बाद भी स्टूडेंटस को विषय बदलने का मौका नहीं दे रहा, जबकि देश के अन्य इंजीनियरिंग कालेज और PEC कालेजों में ये सुविधा मौजूद है।
पुसु नेता ने बताया कि मामले को लेकर अप्रैल में भी उन्होंने पीयू कैम्पस में नारेबाजी की थी, उस समय डायरेक्टर ने मामले में उचित कदम उठाने का आश्वासन दिया था, लेकिन एक साल भी इस मामले में कोई कदम नहीं उठाया गया, इसलिए दोबारा उन्हें नारेबाजी के लिए मजबूर होना पड़ा।
विज्ञापन