{"_id":"7e6f2247eade290d99a35ee5e384af9b","slug":"breaking-422-students-get-success-in-ugc-net","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूजीसी नेट में ट्राईसिटी के 422 होनहारों ने पाई सफलता","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
यूजीसी नेट में ट्राईसिटी के 422 होनहारों ने पाई सफलता
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Tue, 22 Apr 2014 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन (यूजीसी) की ओर से घोषित नेट के रिजल्ट में पीयू सेंटर से 90 संकायों की परीक्षा देने वाले 13 हजार युवाओं में से 422 ने टेस्ट क्लीयर किया है।
विज्ञापन
सेक्टर-15 स्थित ब्राइट एकेडमी डायरेक्टर आरके महाजन ने बताया कि 30 दिसंबर 2013 को आयोजित नेट में 13 हजार विद्यार्थी अपीयर हुए।
इनमें से 61 ने जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) और 361 ने नेट क्लीयर किया है। उन्होंने कहा कि उनके सेंटर से 53 ने नेट और जेआरएफ क्लीयर किया है।
जून में 77 जेआरएफ और 531 ने नेट (कुल 608) क्लीयर किया। पीयू सेंटर से सबसे अधिक एजूकेशन संकाय में 67 स्टूडेंट ने नेट और 5 ने जेआरएफ क्लीयर किया है।
विज्ञापन
इकोनॉमिक्स में 8 (2 जेआरएफ) और सोशोलॉजी में सिर्फ 7 (2 जेआरएफ) स्टूडेंट ही नेट क्लीयर कर सके। देश भर में यूजीसी का पास प्रतिशत 4.1 फीसदी जबकि चंडीगढ़ सेंटर का 3.24 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
किस विषय में कितने पास हुए
विषय----------नेट-------जेआरएफ
इकोनॉमिक्स------8------------2
कामर्स-----------49-----------8
एजूकेशन--------67-----------5
मैनेजमेंट---------19----------6
अंग्रेजी------------7----------0
कंप्यूटर साइंस--19-----------3
पंजाबी-----------19----------4
फिजिकल एजूकेशन-28------9
सोशोलॉजी--------7----------2
चंडीगढ़ के होनहारों का यूजीसी में पिछला रिकार्ड
परीक्षा की तिथि---जेआरएफ----नेट
दिसंबर2012-----------80-----------858
जून 2013-------------77----------531
दिसंबर 2013----------61----------361