फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   bouncers are appointed in campus for stop ragging

पुलिस नहीं रैगिंग रोकने के लिए रखे जाएंगे बाउंसर्स

Thu, 27 Aug 2015 03:01 PM IST
Updated Thu, 27 Aug 2015 03:01 PM IST
विज्ञापन
bouncers are appointed in campus for stop ragging

लखनऊ की किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू) में एमबीबीएस-2015 का सत्र एक सितंबर से शुरू होगा। नवआगंतुक छात्र-छात्राओं को रैगिंग से रोकने के लिए केजीएमयू प्रशासन ने अभी से कमर कस ली है। विशेष मोबाइल स्क्वायड और बाउंसर के सुरक्षा चक्र में सभी मेडिकोज को रखा जाएगा।

विज्ञापन


हॉस्टलों में सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। प्रॉक्टर के निर्देशन में एंटी रैगिंग टीम किसी भी तरह की रैगिंग की गतिविधियों पर नजर रखेगी। नए छात्र-छात्राओं के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


केजीएमयू को जीरो रैगिंग कैंपस बनाया जाएगा। 2015 बैच के एमबीबीएस के छात्र-छात्राओं के स्वागत में जुटे प्रशासन ने सुरक्षा का विशेष खाका तैयार किया है। प्रॉक्टर प्रो.एसएन कुरील के नेतृत्व में एंटी रैगिंग स्क्वायड 24 घंटे नवआगंतुक मेडिकोज के लिए उपस्थित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हॉस्टल से क्लास तक स्टूडेंट्स के साथ रहेंगे बॉडीगार्ड

bouncers are appointed in campus for stop ragging

ब्वॉयज के लिए पुरुष और गर्ल्स हॉस्टल के लिए महिला सिक्योरिटी गार्ड की तैनाती की जाएगी। किसी तरह की अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर मोबाइल स्क्वायड और बाउंसर मदद के लिए तैयार रहेंगे।

हॉस्टल से कक्षाओं तक मेडिकोज को लाने व वापस छोड़ने के लिए सिक्योरिटी गार्ड भी तैनात रहेंगे। एंटी रैगिंग स्क्वायड भी पूरी गतिविधियों पर नजर रखेगी। ये स्क्वायड हॉस्टल व अन्य जगहों का औचक निरीक्षण करेगी। कक्षाओं के पहले और छूटने के दौरान भी एंटी रैगिंग स्क्वायड अपनी छात्र-छात्राओं पर नजर रखेंगे।

एमबीबीएस-2015 बैच के नवागंतुक छात्र-छात्राओं के लिए छात्रावासों का आवंटन भी कर दिया गया है। छात्रों के लिए चक्रवर्ती और छात्राओं के लिए विजयलक्ष्मी छात्रावास को रंगरोगन कर तैयार कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed