{"_id":"1f49f9625de381559080883da328a8c9","slug":"bord-student-counseling-by-dr-sona-kaushal-gupta","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड के दौरान आईआईटी की चर्चा, होगा बेड़ा गर्क","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड के दौरान आईआईटी की चर्चा, होगा बेड़ा गर्क
अमर उजाला, देहरादून
Updated Mon, 10 Mar 2014 09:19 PM IST
विज्ञापन
सीबीएससी बोर्ड परीक्षा दे रहे छात्रों के लिए यह समय तनाव भरा है। हालांकि अभी परीक्षाएं शुरू हुए ज्यादा दिन नहीं बीते हैं फिर भी कई छात्र इसका दबाव नहीं झेल पा रहे हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई की काउंसलर न्यूरो साइकोलॉजिस्ट डॉ. सोना कौशल गुप्ता के पास दिन में कई ऐसे फोन आते हैं जब परीक्षार्थी के साथ उनके पैरेंट्स भी तनाव में रहते हैं।
विज्ञापन
ज्यादातर पैरेंट्स इस बात से चिंतित है कि उनके बच्चे के पेपर तो अच्छे हो रहे हैं लेकिन समय की कमी के कारण वो पूरा पेपर नहीं दे पा रहे हैं। इस कारण ज्यादातर बच्चे 12वीं की परीक्षा ही नहीं देना चाहते।
विज्ञापन
आईआईटी का दबाव
बच्चों और पैरेंट्स का मानना है कि 12वीं में कम नंबर होने का खामियाजा उन्हें आईआईटी में उठाना पड़ेगा। उनका मानना है कि अगर वो 12वीं में अच्छे नंबरों से पास नहीं होते तो उनका आईआईटी में जाने का रास्ता बंद हो जाएगा। इसी दबाव में छात्र परीक्षा छोड़ने का मन बना रहे हैं।
इसके अलावा होली को लेकर छात्रों में तनाव है कि वो होली कैसे खेलें। छात्रों और पैरेंट्स की इसी चिंता को देखते हुए काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने कुछ टिप्स दिए हैं।