फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Bord examination tips by sona kaushal gupta

बोर्ड एग्जामः ये टिप्स आजमाएं, बेहतर नंबर पाएं

Tue, 18 Feb 2014 10:44 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Feb 2014 10:44 AM IST
विज्ञापन
Bord examination tips by sona kaushal gupta

बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे हर छात्र और उसके अभिभावकों की बेहतर अंक हासिल करने की ख्वाहिश होती है।

विज्ञापन


परीक्षा के तनाव और दबाव के बीच इसके लिए कुछ गुरुमंत्र मददगार साबित हो सकते हैं। सीबीएसई काउंसलर डा. सोना कौशल गुप्ता ने छात्रों के लिए कुछ ऐसे ही टिप्स दिए हैं-


-पढ़ने का कोई एक स्थान निर्धारित करें, बार-बार स्थान न बदलें
-फार्मूले वाले विषयों और नक्शे वाले विषयों को पेन पेंसिल के साथ पढ़ें, इनके फार्मूले और नक्शे बनाते रहें, यह बनाकर बेहतर याद होते हैं
-परीक्षा में समय प्रबंधन करें, यह बहुत जरूरी है वर्ना तनाव बढ़ता है
-सबसे पहले वो सवाल करें, जो आपको सबसे ज्यादा आता है
-जंक फूड बिल्कुल न खाएं, छोटे-छोटे ब्रेक लेते रहें, इस बीच इंडोर एक्सरसाइज कर लें
-इंडोर एक्सरसाइज करने से पहले और बाद में जूस या पानी जरूर पी लें
-चाय या कॉफी पीने से बचें, क्योंकि इससे एसिडिटी बढ़ती है और एकाग्रता में कमी आती है
-अंडा, सोया, मछली या चिकन खा सकते हैं
-ज्यादा टाइट कपड़े पहनकर पढ़ने न बैठें, इससे रक्त संचरण प्रभावित होता है
-पढ़ाई के दौरान मोबाइल, टीवी से दूरी बनाए रखें
-पहले ही तय कर लें कि 45 मिनट में पहले क्या पढ़ना है, सभी किताबें एक साथ लेकर न बैठें, क्योंकि इससे दिमाग पर दबाव आ जाता है
-बच्चे को चाहिए कि वह अपने अभिभावकों को अपनी परीक्षा की तैयारी की बात साझा करते रहें, इससे अभिभावकों का तनाव कम होता है और वे बार-बार टोकेंगे भी नहीं
-दोस्तों से बात करें तो अपनी तुलना उनसे न करें, इससे तनाव बढ़ता है
-रात को सोने जाएं और नींद नहीं आ रही है तो सोने से पहले गुनगुना दूध जरूर ले लें, फिर भी नींद नहीं आ रही है तो गर्म पानी से हाथ मुंह धोकर टेबल पर किताब लेकर बैठ जाइए, पढ़ते-पढ़ते जैसे नींद आएगी तो बिस्तर पर लेट जाइए
विज्ञापन

-स्वच्छ लेखनी का अभ्यास करते रहें ताकि उत्तर पुस्तिका में यह अभ्यास काम आए

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed