फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   books and class for private students in uttarakhand.

अब प्राइवेट परीक्षाओं में मिलेंगी किताब, लगेगी क्लास

Wed, 23 Sep 2015 01:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 23 Sep 2015 01:18 PM IST
विज्ञापन
books and class for private students in uttarakhand.

अब उत्तराखंड प्रदेश में होने वाली प्राइवेट परीक्षाओं में किताबें भी मिलेंगी और कक्षाएं भी होंगी। उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के पास यह जिम्मेदारी आते ही शिक्षा की सूरत बदल जाएगी।

विज्ञापन


मुक्त विवि डिस्टेंस मोड में यह पढ़ाई कराएगा और इसी के मुताबिक छात्रों को किताबें उपलब्ध कराएगा। 24 सितंबर को मुक्त विवि को यह जिम्मेदारी मिलने पर अंतिम फैसला होना है।
विज्ञापन


प्रदेश में अब तक होने वाली प्राइवेट परीक्षाओं में साल में एक बार आवेदन पत्र भरे जाते थे और बिना किसी किताब के सीधे मॉडल पेपर पढ़कर छात्र परीक्षा देते थे। न तो कोई सिलेबस की छात्रों को जानकारी होती थी और न ही कक्षाओं या एसानइमेंट की।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुक्त विवि के पास प्राइवेट परीक्षाओं की जिम्मेदारी आते ही इसमें बड़ा बदलाव हो जाएगा। छात्रों को बाकायदा एडमिशन लेना होगा। उन्हें पढ़ाई के लिए किताबें भी मिलेंगी और सप्ताह में दो दिन कक्षाएं भी होंगी।

मुक्त विवि अपने छात्रों को शनिवार और रविवार को कक्षा में जाने का विकल्प देता है। इसके अलावा छात्रों को हर सेमेस्टर में एसाइनमेंट भी बनाकर जमा करने होंगे। निश्चित तौर पर इससे बदलाव आएगा।

स्टडी सेंटर्स से राह होगी आसान

books and class for private students in uttarakhand.

प्रदेशभर के छात्रों के लिए मुक्त विवि से प्राइवेट परीक्षा का विकल्प तैयार होने पर स्टडी सेंटर से राह आसान हो जाएगी। प्रदेश में इस वक्त मुक्त विवि के करीब 300 स्टडी सेंटर हैं।

पिथौरागढ़ से लेकर आराकोट तक और हरिद्वार से लेकर जोशीमठ तक स्टडी सेंटर मौजूद हैं। विवि भविष्य में प्रदेशभर के महाविद्यालयों में भी अपने स्टडी सेंटर चलाने की योजना बना रहा है। छात्र सीधे स्टडी सेंटर पर एडमिशन लेंगे और परीक्षा देंगे।

परमानेंट स्टाफ की भारी कमी
मुक्त विवि में कुलपति, परीक्षा नियंत्रक के अलावा छह प्रोफेसर और 21 असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्यों के लिए स्टाफ की भारी कमी है। विवि में 25 एसोसिएट प्रोफेसर के पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

परमानेंट कुलसचिव नहीं है। 25 संविदा शिक्षक और 100 तकनीकी व क्लेरिकल स्टाफ संविदा पर काम कर रहा है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी उठाने के लिए विवि को स्टाफ की भर्ती करनी होगी।

विवि ने नई जिम्मेदारी उठाने की तैयारियां पूरी कर ली हैं। हमारा बीए का शुल्क तीन हजार और एमए का शुल्क 3600 रुपये होगा। इसमें छात्रों को स्टडी मैटेरियल भी दिया जाएगा। छात्र सप्ताह में दो दिन क्लास भी ले सकेगा।
- डॉ. राकेश रयाल, जनसंपर्क अधिकारी, मुक्त विवि

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed