{"_id":"78c801789311aa8091d3398eb8e1cfbc","slug":"book-fair-in-punjab-university-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किताबों के शौकीन 25 को पहुंचें पंजाब यूनिवर्सिटी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
किताबों के शौकीन 25 को पहुंचें पंजाब यूनिवर्सिटी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
Updated Wed, 20 Aug 2014 01:06 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस में पहला पीयू बुक फेयर आयोजित किया जा रहा है। पीयू स्थित मेन एसी जोशी लाइब्रेरी की ओर से 25 से 29 अगस्त तक बुक फेयर लगेगा। देश दुनिया के 40 से अधिक प्रकाशक पीयू बुक फेयर में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
ट्राइसिटी के युवाओं के लिए एक ही पंडाल में लाखों की संख्या में किताबें देखने और खरीदने का मौका मिल सकेगा। इसके लिए एसी जोशी लाइब्रेरी के सामने वॉटर प्रूफ शामियाना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
पीयू के चीफ लाइब्रेरियन डा.राजकुमार ने बताया कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर पीयू बुक फेयर करने जा रहा है। उन्होंने बताया कि ट्राइसिटी के सभी कालेजों को बुक फेयर में हिस्सा लेने के लिए आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
बुक फेयर में किताबों के अलावा हेल्थ और कई अन्य थीम पर टॉक में एक्सपर्ट हिस्सा लेंगे। बुक फेयर सुबह 10 से शाम 7 बजे तक जारी रहेगा।
लोगों के मनोरंजन के लिए शाम 5.30 से 7.30 बजे तक कुछ रंगारंग कार्यक्रम को भी शेड्यूल में शामिल किया गया है। प्रकाशक इस मौके पर किताबों पर खास छूट भी देंगे।