फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   bonus marks in jee main.

JEE main में गलत जवाब पर मिलेंगे अंक

Sun, 26 Apr 2015 06:08 PM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 26 Apr 2015 06:08 PM IST
विज्ञापन
bonus marks in jee main.

इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में गत वर्ष की तर्ज पर इस साल भी बोर्ड गलत सवाल पर बोनस अंक देने जा रहा है। जबकि एक से दो सही उत्तर वाले सवाल पर केवल उन्हीं छात्रों को लाभ मिलेगा, जिन्होंने दोनों जवाब दिए होंगे। सीबीएसई की ओर से जेईई मेंस का परिणाम 27 अप्रैल को जारी किया जाएगा।

विज्ञापन


बोर्ड ने जेईई मेंस ऑफलाइन चार अप्रैल और ऑनलाइन 10 व 11 अप्रैल को आयोजित कराई थी। ऑफलाइन परीक्षा में फिजिक्स का एक सवाल और उसके चारों विकल्प गलत थे। बोर्ड ने 18 अप्रैल को आंसर की जारी करने के साथ यह गलती भी स्वीकारी।
विज्ञापन


अब बोर्ड ने फैसला किया है कि इस गलत सवाल पर सभी ऑफलाइन वाले छात्रों को बोनस के तौर पर चार अंक दिए जाएंगे। इसके अलावा फिजिक्स के एक सवाल में दो जवाब सही थे। बोर्ड ने फैसला किया है कि जिन छात्रों ने यह दोनों जवाब दिए होंगे, केवल उन्हीं को इसका लाभ दिया जाएगा। इस सवाल को छोड़ने या गलत जवाब देने वाले छात्रों को कोई लाभ नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी प्रकार 11 अप्रैल को हुई ऑनलाइन परीक्षा में भी एक गलत सवाल पर बोनस अंक मिलेंगे। 10 अप्रैल को हुई ऑनलाइन परीक्षा में कोई प्रश्नगत त्रुटि नहीं थी। बोर्ड की ओर से 27 अप्रैल को परिणाम जारी किया जाएगा, जिसमें से शीर्ष 1.5 लाख अभ्यर्थियों को जेईई एडवांस के लिए चुना जाएगा।

बदल सकता है मेरिट का गणित
ऑफलाइन परीक्षा और ऑनलाइन परीक्षा के पहले दिन वाले छात्रों को एक-एक गलत सवाल पर सीधे-सीधे चार अंकों का बोनस मिलने से मेरिट का गणित भी बदल सकता है। इसका नुकसान 11 अप्रैल को ऑनलाइन परीक्षा देने वाले छात्रों को हो सकता है।


चूंकि केवल शीर्ष 1.5 लाख छात्रों को जेईई एडवांस का टिकट मिलना है, इसलिए करीब 13 लाख अभ्यर्थियों के बीच की यह जंग बढ़ जाएगी। अविरल क्लासेज के निदेशक डीके मिश्रा के मुताबिक गत वर्ष की तरह ही इस बार भी बोर्ड का यह फैसला स्वागत योग्य है, लेकिन एडवांस की कटऑफ इससे प्रभावित हो सकती है। उन्होंने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वह रिजल्ट जारी होने तक चिंताग्रस्त न हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed