फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Bollywood and glamor will be in DU elections.

डीयू चुनावों में अब लगेगा बॉलीवुड़ और ग्लैमर का तड़का

Fri, 28 Aug 2015 10:38 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 28 Aug 2015 10:38 PM IST
विज्ञापन
Bollywood and glamor will be in DU elections.

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (डूसू) चुनाव से पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल छात्रों से रूबरू होने जा रहे हैं। मौका डीयू रॉक्स नामक 1 सितंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम का होगा।

विज्ञापन


तालकटोरा स्टेडियम में केजरीवाल के साथ सिने जगत की नामचीन हस्तियां भी मौजूद रहेंगी। कार्यक्रम में प्रवेश सिर्फ आमंत्रित लोगों को ही मिलेगा।

बगैर निमंत्रण पत्र दिखाए स्टेडियम में इंट्री नहीं मिलेगी। पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ बॉलीवुड के लोगों के आने से भीड़ ज्यादा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन


लिहाजा, कार्यक्रम में प्रवेश को लेकर  बंदिश लगाई गई है।  कार्यक्रम 1 सितबंर को शाम करीब चार बजे शुरू  होगा। 2 घंटे के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवाओं से संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रों की पंसद पर लाइव कंसर्ट

Bollywood and glamor will be in DU elections.

सूत्रों का कहना है कि लंबे समय से पार्टी की छात्र इकाई सीवाईएसएस की मांग थी कि मुख्यमंत्री डीयू के छात्रों से बात करें। उनके संवाद से छात्रों को दिल्ली सरकार के कामों की बेहतर जानकारी मिलेगी।

वहीं, मुख्यमंत्री को भी छात्रों की समस्याओं का नजदीक से पता चलेगा। इसी के मद्देनजर कार्यक्रम तय किया गया है। इसके अलावा सिने जगत के लोगों का परफॉरमेंस होगा।

छात्रों की पसंद का ध्यान रखते हुए कार्यक्रम में सिने जगत की हस्तियों को बुलाया गया है। इस दौरान लाइव कंसर्ट होगा। संगीतकार विशाल डडलानी के साथ रघुराम, शिल्पा राव, जसलीन रॉयल स्टेडियम में अपना जलवा दिखाएंगे।

वहीं, अस्तित्व बैंड की धुन भी स्टेडियम में गूंजेगी। इसके अलावा सीवाईएसएस अभिनेत्री गुल पनाग के साथ आम आदमी पार्टी से जुड़ी बॉलीवुड की दूसरी हस्तियों की बाइक रैली निकालने की योजना पर भी काम कर रही है। आने वाले दिनों में यह कार्यक्रम भी फाइनल हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed