फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Board results could be delayed

तो क्या लटक सकता है बोर्ड का रिजल्ट?

Thu, 03 Apr 2014 06:49 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
अमर उजाला, गुड़गांव Updated Thu, 03 Apr 2014 06:49 PM IST
विज्ञापन
Board results could be delayed

हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा के रिजल्ट में देर हो सकती है।

विज्ञापन


इसकी वजह हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिशन (हसला) की ओर से उत्तरपुस्तिका मूल्यांकन का बहिष्कार करना है।

05 से 14 अप्रैल तक फसली अवकाश के दौरान शिक्षक उत्तरपुस्तिका का मूल्यांकन नहीं करेंगे। जबकि, बोर्ड ने इस दौरान मूल्यांकन करने का आदेश दिया है।

यह भी पढ़ें: ITI: रजिस्ट्रेशन की तारीख 10 अप्रैल तक बढ़ी


दरअसल, बोर्ड ने 31 मार्च से उत्तरपुस्तिका के मूल्यांकन का काम शुरू करवाया है। शिक्षा विभाग ने मूल्यांकन कार्य में लगे शिक्षकों की छुट्टियां स्थगित कर दी हैं। सिर्फ रविवार और राजकीय अवकाश की छूट दी गई है।

यह भी पढ़ें: CCSU: 80% से अधिक हुए अंक तो होगी जांच
विज्ञापन


विभाग के इस आदेश के खिलाफ शिक्षक एकजुट हो गए हैं और दस दिन के फसली अवकाश में मूल्यांकन नहीं करने का सामूहिक फैसला लिया है।

हसला के जिला अध्यक्ष, बाल किशन यादव ने कहा कि फसली अवकाश के दौरान परीक्षा कॉपी का मूल्यांकन नहीं किया जाएगा।

05 से 14 अप्रैल तक बहिष्कार किया जाएगा। इसके बाद मूल्यांकन शुरू कर जल्दी से निपटाया जाएगा, ताकि बच्चों का भविष्य पर कोई असर नहीं हो।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed