फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Board papers countdown start

बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू

Wed, 19 Feb 2014 12:34 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Wed, 19 Feb 2014 12:34 PM IST
विज्ञापन
Board papers countdown start

बोर्ड परीक्षाओं की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। एक मार्च से सीबीएसई की 12वीं, आईसीएसई की 10वीं व 12वीं कक्षा की परीक्षाएं शुरू होने जा रही हैं। हरियाणा बोर्ड भी 10वीं व 12वीं की परीक्षाएं सात मार्च से करवाने जा रहा है।

विज्ञापन


स्कूलों में इस समय परीक्षाओं की तैयारी को लेकर रिवीजन की पाठशाला आयोजित कराई जा रही है। स्कूलों की ओर से विद्यार्थियों के लिए परीक्षा के आधार पर टाइम मैनेजमेंट चार्ट जारी कर दिया गया है, जिसके आधार पर ही पढ़ाई करने को कहा गया है।
विज्ञापन


बताया जाता है कि आईसीएसई बोर्ड का महज जिले में एक स्कूल है। इसके महज 500 छात्र ही परीक्षा देंगे, जबकि सीबीएसई के  जिले में करीब 100 स्कूल बताए जा रहे हैं, इसमें इस बार 30 हजार बच्चे शामिल होंगे। वहीं हरियाणा बोर्ड से संबंधित करीब 350 स्कूलों में इस बार करीब 35 हजार परीक्षार्थी शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा विशेषज्ञ डॉ. जय भगवान ने बताया कि कई वर्ष बाद यह मौका आया है, जब मार्च में ही सभी बोर्ड की परीक्षाएं एक साथ होने जा रही हैं। हरियाणा बोर्ड की परीक्षाएं अक्सर लेट हो रही थीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed