{"_id":"20595c0b0cc5580e86ed69c1ccf7ce45","slug":"board-exams-five-per-cent-the-number-of-students-increased-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा: पांच फीसदी बढ़ी छात्रों की संख्या ","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड परीक्षा: पांच फीसदी बढ़ी छात्रों की संख्या
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 07 Oct 2015 04:45 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा इंटर कॉलेजों में पढ़ने वाले हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों का पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त हो चुकी है।
विज्ञापन
पिछले साल 10 वीं और 12 वीं क्लास में 34 हजार 553 छात्रों का बोर्ड परीक्षा का फार्म भरे गए थे। इस साल 36 हजार 367 छात्र बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे। इसमें कुल 5.24 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन
दरअसल, इस साल परीक्षा से संबंधित सभी कार्य ऑनलाइन किए जा रहे हैं। हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआईओएस) प्रवीण कुमार उपाध्याय ने बताया कि कॉलेजों द्वारा उपलब्ध कराई सूचना के आधार पर उनकी ग्रेडिंग कर विभाग को भेज दी है। जल्द ही परीक्षा केंद्रों की सूची जारी होगी। बोर्ड परीक्षा की तैयारियों के लिए सभी विभागीय कार्य तेजी से किए जा रहे है।
विज्ञापन