{"_id":"32b097a95caaca943219968523748f33","slug":"board-exams-enrolment-date-extended-hindi-news-pt","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा की एनरोलमेंट तिथि बढ़ी","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
बोर्ड परीक्षा की एनरोलमेंट तिथि बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Sep 2014 06:54 PM IST
विज्ञापन
राजकीय एवं हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड से संबद्धता प्राप्त विद्यालयों और महाविद्यालयों से 10वीं व 12वीं के बोर्ड परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए अच्छी खबर है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों की सहूलियत के लिए बोर्ड ने एनरोलमेंट की तिथि नौ सितंबर से आगे खिसकाकर 22 सितंबर कर दी है।
दोनों कक्षाओं के शैक्षिक सत्र 2014-15 के लिए एनरोलमेंट की अंतिम तिथि आगे बढ़ने से मौका चूक गए विद्यार्थियों के लिए राहत है।
विद्यार्थियों को अन्य सभी औपचारिकताएं भी पूरी करना जरूरी हैं। बोर्ड की प्रवक्ता ने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा के लिए इसे आगे बढ़ा दिया गया है।
विद्यालय के प्रधान विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों के एनरोलमेंट रिटर्न बोर्ड की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं। अपने यूजर आईडी व पासवर्ड से लॉगिन करने के साथ इसे डाउनलोड व प्रिंट भी किया जा सकता है।
विज्ञापन