फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   board exam tips.

बोर्ड परीक्षा में टॉप करना है तो भूल जाओ परांठे

Sun, 01 Feb 2015 10:34 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Sun, 01 Feb 2015 10:34 AM IST
विज्ञापन
board exam tips.

बोर्ड परीक्षाएं सिर पर हैं। ऐसे में बच्चे को तैयारी के दौरान दो जरूरी बातों पर ध्यान देना जरूरी है, नींद और खानपान।

विज्ञापन


जब तक नींद पूरी नहीं होगी, तब तक एकाग्रता नहीं बनेगा और खानपान खराब हुआ तो सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। चिकित्सकों के मुताबिक बोर्ड परीक्षार्थी को इन दोनों बातों पर जरूर गौर करना चाहिए।

विशेषज्ञ की राय
- परीक्षा के दौरान भारी खाने से बचें, रात को पढ़ते हैं तो रात के भोजन में पूड़ी या परांठा से दूर रहें, साधारण सब्जी, सलाद और रोटी खाएं
- कई बच्चे तनाव मेंखाना नहीं खाते तो कई ज्यादा खाने लगते हैं, जो नहीं खाते उन्हें हर हाल में कुछ न कुछ खाना चाहिए, जबकि ज्यादा खाने वालों को दो-दो घंटे के अंतराल पर हल्की चीजें लेनी चाहिए
विज्ञापन

- याददाश्त की सबसे बेहतरीन खुराक है बादाम, एक रात पहले दो बादाम पानी में भिगोकर रख दें, दूसरे दिन सुबह नाश्ते में उसे घिसकर दूध में मिलाकर ले लें, इससे पाचन आसान हो जाएगा और याददाश्त भी बढ़ जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन

- अगर गलती से रात को भोजन ज्यादा खा लिया हो तो भोजन के बाद थोड़ा गुड़ खा लें, इससे पाचन आसान हो जाता है
- कई छात्र रात को पढ़ते वक्त कॉफी पीते हैं, वे ध्यान दें कि काफी बेहद लाइट हो
- सलाद, फल और दुग्ध उत्पाद जितना चाहें लें, इससे ऊर्जा भी बढ़ती है और याददाश्त भी बढ़ती है
- सुबह के वक्त बिना खाए स्कूल या कोचिंग न जाएं, हल्का नाश्ता जरूर करें
- दिन में एनर्जेटिक जूस जैसे ग्लूकोज या गुनगुना पानी पीएंगे तो बेहतर होगा
- कम से कम आठ घंटे की नींद जरूर लें, वैज्ञानिक शोध में यह बात साबित हो चुकी है कि नींद पूरी होने पर ही दिमाग दुरुस्त काम करता है
(डायटीशियिन ऋचा कुकरेती ने बताया)

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed