{"_id":"2aac9031cf7c12a8708d0904cd7775d4","slug":"board-exam-start-in-february","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए साल के साथ बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
नए साल के साथ बोर्ड परीक्षाओं का काउंटडाउन शुरू
अमर उजाला, देहरादून
Updated Thu, 02 Jan 2014 10:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नए साल के आगाज के साथ ही बोर्ड परीक्षाओं के लिए भी काउंटडाउन शुरू हो चुका है। आईसीएससीई बोर्ड ने अपनी दसवीं और बारहवीं बोर्ड परीक्षा की तारीखें घोषित कर दी हैं।
विज्ञापन
सीबीएसई पहले ही तिथि तय कर चुका है। बोर्ड की दसवीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 19 मार्च तक जबकि 12वीं की परीक्षाएं 1 मार्च से 17 अप्रैल के बीच आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन
उत्तराखंड बोर्ड का भी कार्यक्रम जारी
उत्तराखंड बोर्ड का परीक्षा कार्यक्रम भी जारी हो चुका है। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों पर पेपर का तनाव और बेहतर अंक लाने का दबाव तारी हो सकता है। लेकिन अगर आप परीक्षाओं के तनाव से मुक्ति पाना चाहते हैं तो पढ़ाई के दौरान ये उपाय अपनाकर तनाव से बच सकते हैं-
विज्ञापन
- - अगर आपको रात को पढ़ने में आसानी है तो कतई जरूरी नहीं कि सुबह पढ़ें, लेकिन कोशिश करें कि बहुत रात तक न जगें। कम से कम छह-सात घंटे की नींद जरूर लें।
- - याद करने वाले विषयों को प्वाइंट्स बनाकर याद करें। शार्ट नोट्स तैयार करना बेहतर रहेगा। इनकी रेगुलर रीडिंग करें। लिखकर प्रैक्टिस करना भी फायदेमंद होगा।
- - रसायन विज्ञान के सूत्र अच्छी तरह याद रखने के लिए इनकी रेगुलर रीडिंग करें। समय-समय पर इन्हें लिखकर देखते रहें। दिमाग में बैठ जाएंगे।
- -हर रोज इनकी इनकी अच्छी तरह रीडिंग करें। सूत्रों को रफ वर्क में हर रोज अप्लाई करके देखें। फायदा होगा।
- - अंग्रेजी को रटने की जरूरत नहीं। समझने की जरूरत है। ग्रामर में व्याकरण को मजबूत करें। रेगुलर प्रैक्टिस से यह होगा। बहुत विस्तार में जाने की जरूरत नहीं। शार्ट नोट्स बनाकर तैयारी करें।
- - सामाजिक विज्ञान के लंबे प्रश्न याद करने के लिए शार्ट नोट्स बनाएं। प्वाइंट्स तैयार कर लें। उसे अपने पास रखें। समय मिलते ही रीडिंग करें। हेडिंग्स बनाकर भी पास रख सकते हैं। इसी तरह अंग्रेजी भी याद रख सकते हैं।
- - अंग्रेजी में अच्छे अंक लाने के लिए हर रोज प्रैक्टिस चाहिए। ग्रामर पर अपनी पकड़ मजबूत करें। इसके लिए एक निश्चित समय निर्धारित कर लें। वोकेबलरी पर भी खास ध्यान दें।
- - रेगुलर प्रैक्टिस से आपकी समस्या दूर हो सकती है। सेल्फ बाउंड टेस्ट भी आपके लिए मददगार साबित होगा। दिन में जो पढ़े, उसे शाम को लिखकर देखें। इस प्रैक्टिस से आपको लाभ होगा।