फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   board exam helpline

बोर्ड परीक्षा से तनाव में हैं तो 1098 डायल करें

Mon, 10 Mar 2014 11:43 AM IST
अमर उजाला, नैनीताल
अमर उजाला, नैनीताल Updated Mon, 10 Mar 2014 11:43 AM IST
विज्ञापन
board exam helpline

बोर्ड परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव आपकी सफलता पर भारी पड़ सकता है। इसलिए टेंशन फ्री रहकर इस समय रिवीजन की जरूरत है।

विज्ञापन


सलाहकारों से जरूरी टिप्स
यदि आप तनाव की ओर जा रहे हैं तो चाइल्ड लाइन संस्था का 1098 नंबर इससे आपको बचाएगा। परीक्षा के दौरान बच्चे अपना तनाव कम करने के लिए इस नंबर पर फोन करके संस्था के सलाहकारों से जरूरी टिप्स ले सकते हैं।

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय की परियोजना के तहत चाइल्ड लाइन इंडिया फाउंडेशन की ओर से फरवरी 2013 से यह टोल फ्री नंबर शुरू किया गया था।

हालांकि इस नंबर पर बच्चों के उत्पीड़न संबंधी शिकायतें दर्ज होती हैं, लेकिन इस बार संस्था ने परीक्षार्थियों की सहायता के लिए भी इस नंबर को जारी किया है।
विज्ञापन


टोल फ्री कॉल
विमर्श चाइल्ड लाइन संस्था प्रमुख कंचन भंडारी ने बताया कि टोल फ्री कॉल मुंबई के बाद संबंधित क्षेत्र को हस्तांतरित होती है। परीक्षा के दौरान परेशान बच्चे उनसे मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अभिभावकों से अपील की है कि वह ऐसे समय में बच्चों पर पढ़ाई का ज्यादा प्रेशर न डालें। एक दोस्त की तरह उन्हें समझने और समझाने का प्रयास करें।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed