फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   board exam 2015 tips.

परीक्षा के तनाव से बच्चे हो रहे बीमार, ऐसे रखें ध्यान

Wed, 04 Feb 2015 12:27 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 04 Feb 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
board exam 2015 tips.

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की बोर्ड एग्जाम हेल्पलाइन में छात्रों के फोन आने का सिलसिला जारी है। दूसरे दिन आई यह बात सामने आई कि बोर्ड की तैयारियों में छात्र साइकोसोमेटिक होते जा रहे हैं।

विज्ञापन


इससे उनका स्वास्थ्य लगातार गिरता जा रहा है। इसके अलावा कई बच्चों को भूलने की समस्या पेश आ रही है। सीबीएसई काउंसलर डॉ. सोना कौशल गुप्ता ने इस गंभीर मनोवैज्ञानिक बीमारी से बचाव के साथ ही बेहतर तैयारी के उपाय सुझाए।
विज्ञापन


- छात्र परीक्षा के तनाव में साइकोसोमेटिक हो रहे हैं। इस मनोवैज्ञानिक बीमारी में उन्हें उल्टी, पेट खराब और दस्त की शिकायत हो रही है। उन्होंने बताया कि चूंकि यह कोई बैक्टीरिया से फैलने वाली बीमारी नहीं है, इसलिए दवाओं के बजाय बच्चे को भावनात्मक तौर पर सुदृढ़ करने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


- भूलने की समस्या से निजात के लिए जरूरी है कि जो पढ़ रहे हैं, उसे समझकर, बोलकर पढ़ें। अगर किसी परिजन के सामने बोलकर पढ़ सकते हैं तो बेहतर होगा।

- दिमाग की क्षमता केवल एक घंटे की होती है। इसलिए एक घंटे एकाग्र होकर पढ़ने के बाद ब्रेक जरूर लें।
- इसके बाद भी अगर भूलने की समस्या हो रही है तो जो आज पढ़ रहे हो, आगामी दिन उसका रिवीजन जरूर करें।

- फिर भी अगर भूलने की समस्या है तो दिमाग में उस विषय को इमेजिन करने की कोशिश करें, क्योंकि दिमाग में जो बात एक बार इमेजिन करने के बाद वह आसानी से याद आ जाती है।

- कहानी के रूप में भी विषय को याद किया जा सकता है। इसके अलावा दो-तीन विषयों का शॉर्टकट बनाकर दिमाग में रखा जा सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed