फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   BML Munjal University started MBA courses in forensic accounting

भारत का पहला फोरेंसिक अकाउंटिंग एमबीए कोर्स

Mon, 23 Nov 2015 07:34 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली Updated Mon, 23 Nov 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
BML Munjal University started MBA courses in forensic accounting

हीरो ग्रुप द्वारा स्थापित बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी -बीएमयू- अकाउंटिंग एवं फाइनेंस में दो वर्ष की अवधि का एक पूर्णकालिक एमबीए प्रोग्राम शुरू करने जा रही है, जिसका पाठ्यक्रम मुयत: फोरेंसिक अकाउंटिंग एवं कॉर्पोरेट फ्रॉड पर केंद्रित रहेगा। यह भारत में अपनी तरह का पहला पाठ्यक्रम होगा, जिसमें छात्रों को इस उच्च विशेषज्ञता के क्षेत्र में निपुण किया जायेगा। कॉर्पोरेट जगत में धोखाधड़ी की जांच करने की बड़ी आवश्यकता है, हालांकि इसके लिए प्रशिक्षित अभ्यर्थियों की भारी कमी है।

विज्ञापन


यूनिवर्सिर्टी के प्रेसिडेंट अक्षय मजुल ने बताया कि इम्पीरियल कॉलेज लंदन की देखरेख में बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के अनुभवी शिक्षक, चार बड़े सलाहकार संगठनों में से एक के सहयोग से, यह विशेष प्रोग्राम कराएंगे, जोकि कॉमर्स, सीए, आईसीडब्ल्यूए, सीएस और संबंधित विषयों के छात्रों को कैरियर का एक नया विकल्प पेश करेगा। उनके मुताबिक इस प्रोग्राम के तहत छात्र आर्थिक हेरफेर, काले धन को सफेद करने, इससे संबंधित नियम कायदों, और धोखाधड़ी के मामलों को रोकने संबंधी प्रोजेक्ट्स पर प्रत्यक्ष अनुभव प्राप्त करेंगे। प्रोजेक्ट पर अनुभव देने का कार्य चार बड़े एडवाइजरी संगठनों में से एक में दिया जायेगा।
विज्ञापन


इस बारे में जानकारी देते हुए, स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन डॉ. तपन पंडा ने बताया- मुझे पूरा भरोसा है कि हमारा नया एमबीए प्रोग्राम पेशेवर प्रबंधकों की एक ऐसी फौज तैयार कर देगा जो कॉर्पोरेट फ्रॉड को हर स्तर पर रोकने में कामयाब होंगे। कोर्स में वैज्ञानिक विधियों से शिक्षा दी जायेगी और इसमें व्यावहारिक ज्ञान पर जोर रहेगा। इसमें उन कुशलताओं पर जोर दिया जायेगा जिनकी जरूरत कॉर्पोरेट फ्रॉड की जांच परख के समय सबसे अधिक होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोग्राम में शामिल मूल विषय छात्रों को सैद्धांतिक और व्यापारिक ज्ञान देंगे, जबकि इसके संचार एवं प्रस्तुतिकरण, नेतृत्व, दृष्टिकोण आदि स्किल कोर्स कार्यस्थल पर सफलता पाने में मददगार साबित होंगे। कोर्स में किसी समस्या को समझने की कला सिखायी जायेगी। छात्रों को अपनी पसंद के कार्य में अधिक सीखने के लिए कुछ वैकल्पिक विषय भी दिये जाएंगे।

प्रोग्राम के दूसरे वर्ष में छात्रों को छह कैरियर विकल्पों में से किसी एक का चुनाव करने को कहा जायेगा, जो इस प्रकार हैं- फोरेंसिक अकाउंटिंग, चार्टर्ड अकाउंटिंग, इंडिविजुअल फाइनेंशियल प्लानिंग, इन्वेस्टमेंट बैंकिंग, फोरेक्स, ट्रेजरी तथा रिस्क मैनेजमेंट और मैनेजमेंट अकाउंटिंग।

बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी के बारे में
mba
बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी, 5 अरब अमेरिकी डॉलर वाले बिजनेस समूह दि हीरो ग्रुप की एक खास और नयी सोच वाली शैक्षिक पहल है। पूर्णत: आवासीय एवं सह-शिक्षा वाली यह यूनिवर्सिटी दिल्ली अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे से 50 किलोमीटर की दूरी पर राष्ट्रीय राजमार्ग संया 8 के नजदीक गुडग़ांव जिले में स्थित है।

हीरो ग्रुप के सह-संस्थापक एवं चेयरमैन बृजमोहन लाल मुंजाल के नाम पर बनी यह यूनिवर्सिटी ऐसे बिजनेस लीडर्स तैयार करने की इच्छा रखती है जो अपने-अपने संस्थानों की सफलता के लिए जरूरी कुशलता, काबिलियत और शिक्षा रखते हों। यूनिवर्सिटी ऐसी व्यावहारिक और अग्रणी शिक्षा देने का उद्देश्य लेकर चल रही है, जो अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों पर खरा उतरने वाले ज्ञान से भरपूर हो।

इसका प्रारंभिक शैक्षणिक सत्र अगस्त 2014 में शुरू हो गया था। अभी इसके तीन स्कूलों- स्कूल ऑफ मैनेजमेंट, स्कूल ऑफ कॉमर्स और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी में 300 विद्यार्थी हैं। प्रारंभिक बैच में उच्च अंकों और अद्भुत क्षमता वाले विद्यार्थी शामिल हैं। इनमें बारहवीं कक्षा में औसतन 84 प्रतिशत अंक पाने वाले छात्र हैं, जबकि स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टैक्नोलॉजी के दस प्रतिशत छात्र ऑल इंडिया ज्वाइंट एंट्रेंस एक्जाम के टॉप 75000 छात्रों में से हैं। इस प्रवेश परीक्षा में देश भर से 13 लाख 50 हजार से अधिक छात्र भाग लेते हैं।

बीएमयू का स्कूल ऑफ मैनेजमेंट दुनिया के प्रतिष्ठित इम्पीरियल कॉलेज लंदन द्वारा संचालित है। इम्पीरियल कॉलेज लंदन क्यूएस वल्र्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2015 में दूसरा स्थान प्राप्त कर चुका है और आईआईटी दिल्ली की स्थापना में इसका विशेष योगदान रहा है। इम्पीरियल कॉलेज बीएमयू का कोर्स डिजायन करने में मदद करेगा, छात्रों और फैकल्टी के एक्सचेंज प्रोग्राम को तैयार करेगा, संयुक्त रिसर्च प्रोग्राम चलायेगा और डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म विकसित करेगा। छात्रों को इसके माध्यम से लंदन में संयुक्त इन्नोवेशन कैम्पों और क्रेडिट आधारित कोर्स आदि में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा, कुछ चुनिंदा बीटैक छात्र इम्पीरियल कॉलेज लंदन में एक वर्ष का एमएससी प्रोग्राम भी कर सकते हैं।

बीएमएल मुंजाल यूनिवर्सिटी का स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ऐसी व्यावहारिक और अग्रणी शिक्षा देने का उद्देश्य लेकर चल रहा है, जो अंतर्राष्ट्रीय मानदंडों पर खरा उतरने वाले ज्ञान से भरपूर हो। स्कूल में तीन एमबीए प्रोग्राम कराये जा रहे हैं-

एमबीए: मुख्य प्रबंधन कार्यक्रम, जिसके मार्केटिंग, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट, ऑपरेशंस एंड सिस्टम मैनेजमेंट में विशेषज्ञता हासिल की जा सकती है। यह ऐसे लीडर्स एवं उद्यमी तैयार करेगा जो संगठनों व समुदायों में कुछ विशेष प्रभाव छोड़ सकें।

एमबीए इन अकाउंटिंग एंड फाइनेंस: इसमें फोरेंसिक अकाउंटिंग एवं कॉर्पोरेट फ्रॉड में विशेषज्ञता हासिल करने पर जोर रहता है। देश में अपनी तरह के इस पहले प्रोग्राम में कॉर्पोरेट धोखाधड़ी और आर्थिक अपराधों को सुलझाने और रोकने पर जोर रहेगा। यह ऐसे कुशल प्रबंधक तैयार करेगा जो कॉर्पोरेट अपराधों को रोकने के लिए प्रभावी रणनीति तैयार करेंगे।


एमबीए इन बिजनेस एनालिटिक्स: आईबीएम के बिजनेस एनालिटिक्स सॉफ्टवेयर की मदद से कराये जा रहे इस एमबीए का मकसद भविष्य की जरूरतों के लिए ऐसे बिजनेस एनालिस्ट तैयार क रना है जो निर्णय लेने में सक्षम हों और एनाटिकिल काबिलियत रखते हों।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed