{"_id":"75563fbf359884757384e955e6c1ceff","slug":"blood-donation-camp-at-hp-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीद ए आजम भगत सिंह को किया लाल सलाम","category":{"title":"Campus Archives","title_hn":"कैंपस आर्काइव","slug":"campus-archives"}}
शहीद ए आजम भगत सिंह को किया लाल सलाम
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
Updated Thu, 27 Mar 2014 12:56 PM IST
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय की एसएफआई इकाई ने बुधवार को परिसर में रक्तदान शिविर लगाया। शिविर का उद्घाटन एसएफआई के राज्य अध्यक्ष सुरेश सरवाल ने किया।
विज्ञापन
आईजीएमसी के डाक्टरों की टीम ने शिविर के आयोजन में सहयोग दिया। शिविर में कुल 70 यूनिट रक्त जुटाया गया।
एसएफआई के परिसर अध्यक्ष होशियार सिंह ने बताया कि शहीद ए आजम भगत सिंह की याद में विश्वविद्यालय में चार दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया गया है।
विज्ञापन
पूर्व अध्यक्ष खुशी वर्मा का कहना है कि एसएफआई हर साल शहीदी दिवस पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित करती है। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी के छात्रों में इस दिवस को लेकर काफी जोश था और काफी संख्या में छात्र छात्राएं रक्तदान के लिए पहुंचे।
विज्ञापन