फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   Black diwali by guest teacher

रोष जताने का सबसे अनोखा तरीका है ये

Thu, 31 Oct 2013 12:41 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
अमर उजाला, चंडीगढ़ Updated Thu, 31 Oct 2013 12:41 PM IST
विज्ञापन
Black diwali by guest teacher
शहर के सरकारी स्कूलों में कई सालों से पढ़ा रहे 400 गेस्ट टीचरों ने काली दिवाली मनाने का फैसला लिया है। बुधवार को सेक्टर-10 मस्जिद ग्राउंड में 2008 और 2012 में नियुक्ति किए गए गेस्ट टीचरों ने समान काम समान वेतन की मांग करते हुए शिक्षा विभाग के खिलाफ रोष जताया।
विज्ञापन


शिक्षकों का आरोप है कि विभाग दोहरे मापदंड अपना रहा है। गेस्ट टीचर्स एसोसिएशन के प्रधान राजबीर संध्यान ने बताया कि जेबीटी गेस्ट टीचरों को 15 हजार, कांट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों को 26,900 हर महीने वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन


उधर, टीजीटी में गेस्ट टीचर्स को 18 हजार, कांट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों को 30,400 वेतन दिया जा रहा है। गेस्ट लेक्चरर को 20 हजार और कांट्रेक्ट लेक्चरर को 34 हजार वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजबीर के अनुसार 7 सितंबर 2012 को परसोनल विभाग की ओर से जारी आदेशों में कांट्रेक्ट और एसएसए शिक्षकों का वेतन को बढ़ा दिया, लेकिन गेस्ट टीचरों पर कोई फैसला नहीं लिया गया।

उन्होंने कहा कि कई बार डीपीआई और शिक्षा सचिव को इस मामले में चिट्ठी दी गई लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। वीरवार को ज्वाइंट एक्शन कमेटी के साथ मिलकर यूटी प्रशासन के आला अधिकारियों को मामले को लेकर ज्ञापन दिया जाएगा।


डीपीआई (स्कूल) कमलेश कुमार का कहना है कि इस मामले की फाइल देखने के बाद ही कुछ कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की वाजिब मांगों पर कार्रवाई होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed