फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   bjp win non teachers election at hpu.

एचपीयू में गैर शिक्षक संघ चुनाव में फहराया भगवा

Thu, 28 May 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 28 May 2015 08:40 AM IST
विज्ञापन
bjp win non teachers election at hpu.

प्रदेश विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ के बुधवार को हुए चुनाव में विवि सर्व कर्मचारी संघ (भाजपा समर्थित) का परचम लहराया है। चुनाव में कार्यकारिणी के सातों पदों पर सर्व कर्मचारी संघ ने जीत दर्ज की है। इसमें अध्यक्ष पद पर विपन कुमार (भाजपा समर्थित) ने गीता राम (कांग्रेस समर्थित) को 81 मतों से मात दी है।

विज्ञापन


इस पद पर तीन मत अवैध घोषित किए हैं। महासचिव पद पर महेश कुमार ने मुकेश कुमार को 79 मतों से मात देकर कब्जा जमाया। इसके अलावा कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष पद पर जगदीश ठाकुर ने सुर्दशना को, संयुक्त सचिव पद पर देवराज ने मेहर चंद को, संगठन सचिव पद पर हरीश कुमार ने राजेंद्र कुमार को, प्रेस सचिव पद पर सुनील डोगरा ने शशि कुमार को तो वित्त सचिव पद बुद्धि सिंह ने संजय कुमार को मात देकर जीत दर्ज की।
विज्ञापन


524 में से 438 ने किया मतदान
एचपीयू गैर शिक्षक संघ के बुधवार को हुए चुनाव में कुल 524 में से 438 कर्मचारियों ने ही मत का प्रयोग किया। चुनाव में सीधे तौर पर संगठनों से जुड़े कर्मचारियों ने ही अधिक रुचि दिखाई है। हर पद पर तीन से लेकर पांच मत अवैध घोषित हुए हैं।

अध्यक्ष पद पर तीन, उपाध्यक्ष पर दो, महासचिव पद पर पांच, संयुक्त सचिव पद पर दो, संगठन सचिव और प्रेस सचिव के पद पर तीन तीन वहीं वित्त सचिव के पद पर चार मत अवैध घोषित किए हैं। चुनाव के रिटर्निंग आफिसर उपकुलसचिव प्रवेश परीक्षा सेल नंदलाल वर्मा ने बताया कि शाम पांच बजे से पहले चुनाव नतीजे घोषित कर दिए थे। उन्होंने कहा कि हर पद पर कुछ मत अवैध पाए गए।

किसको पड़े कितने मत
पद कर्मचारी संघर्ष मंच(माकपा) सर्व कर्मचारी संघ (भाजपा ) कर्मचारी कल्याण संघ (कांग्रेस)
अध्यक्ष नरेश कुमार(72) विपन कुमार (222) गीता राम (141)
उपाध्यक्ष राज कुमार(91) जगदीश ठाकुर (202) सुदर्शना भंडारी (142)
महासचिव ललित कुमार (126) महेश कुमार (205) मुकेश कुमार(102)
संयुक्त सचिवराम लाल (67) राज (215) मेहर चंद (154)
संगठन सचिव मनुज कुमार(77) हरीश कुमार (210) राजेंद्र कुमार (148)
प्रेस सचिवबसंत सिंह (99) सुनील डोगरा(190) शशि कुमार (146)
वित्त सचिव शशि उदय चौहान (79) बुद्धि राम (237) संजय कुमार (118)

जीत पर पूर्व सीएम धूमल ने दी बधाई
पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल ने प्रदेश विश्वविद्यालय में गैर शिक्षक कर्मचारियों के चुनाव में भाजपा समर्थक उम्मीदवारों की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त की। गैर शिक्षक कर्मचारियों के इन चुनावों में विजयी उम्मीदवारों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

धूमल ने कहा कि प्रदेश विश्वविद्यालय के कार्यकारिणी परिषद में देवीराम वर्मा और विश्वविद्यालय कोर्ट में कुलदीप की जीत के साथ जो विजयी सिलसिला आरंभ हुआ था, वह अब गैर शिक्षक कर्मचारियों के चुनाव में भी जारी रहा। यह इस बात का द्योतक है कि कर्मचारियों का प्रदेश कांग्रेस सरकार से पूरी तरह से मोह भंग हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed